फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Meter will have to be taken along with readingsPhoto, correct water bills will be issued

Shimla News: रीडिंग के साथ लेनी होगी मीटर की फोटो, पानी के जारी होंगे सही बिल

Tue, 15 Oct 2024 12:00 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 15 Oct 2024 12:00 PM IST
विज्ञापन
Meter will have to be taken along with readingsPhoto, correct water bills will be issued
शिमला शहर। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के 35 हजार पेयजल उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। इन्हें अब गलत मीटर रीडिंग के कारण जारी होने वाले बिलों को ठीक करवाने के लिए कंपनी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शहरवासियों को हर माह पानी के सटीक बिल जारी करने के लिए पेयजल कंपनी नई व्यवस्था लागू करने जा रही है।इसके तहत घर जाकर मीटर रीडिंग लेने वाले कर्मचारियों को अब मीटर की फोटो लेना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


यह फोटो जियो टैग और एप के जरिये कंपनी के सॉफ्टवेयर में सुरक्षित हो जाएगा। यदि कोई उपभोक्ता गलत बिल जारी होने की शिकायत करता है तो कंपनी तुरंत साॅफ्टवेयर में मीटर की फोटो देखकर पेयजल खपत का पता लगा सकेगी। यदि गलत बिल जारी हुआ है तो तुरंत इसे दुरुस्त भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन


शहर में अगले महीने से ही इस नई व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने नया साॅफ्टवेयर तैयार किया है। मीटर रीडिंग लेने वाले कर्मचारियों को एक बार इस नए साॅफ्टवेयर को लेकर प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। पेयजल कंपनी के महाप्रबंधक राजेश कश्यप ने कहा कि लोगों को पानी के सही बिल जारी हों, इसके लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रीडिंग की गड़बड़ी से जारी होते हैं गलत बिल
शहर में कई उपभोक्ताओं को पानी की कम खपत के बावजूद लाखों रुपये के बिल जारी हो जाते हैं। कई लोग यह भी शिकायत करते हैं कि बिना मीटर रीडिंग लिए ही उनका बिल जारी किया है। ऐसी शिकायतें आने के बाद कंपनी इसे चेक करवाने के लिए दोबारा कर्मचारियों को मौके पर भेजती है। ज्यादातर मामलों में रीडिंग से जुड़ी गलतियां सामने आती हैं। हालांकि, कंपनी नई रीडिंग लेकर सही बिल जारी कर देती है लेकिन यह प्रक्रिया लंबी और परेशानी भरी है। अब फोटो खींचने की शर्त से एक तो रीडर को हर हाल में मीटर की रीडिंग लेनी होगी जिससे गलत बिल जारी नहीं होंगे। दूसरा यदि गलत बिल जारी भी हो जाए तो शिकायत मिलते ही कंपनी मीटर की फोटो देखकर इसे दुरुस्त कर देगी।

 

लोगों को राहत, आज से जमा कर सकेंगे बिल
पेयजल कंपनी ने कैश काउंटर के जरिये बिल जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोग मंगलवार से कंपनी के जोन में बने कैश काउंटर पर जाकर अपने पिछले पानी के बिल जमा करवा सकते हैं। पहली अक्तूबर से यह प्रक्रिया बंद थी। हालांकि, ऑनलाइन बिल भुगतान की सुविधा अभी नहीं मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने नए बिल जारी करने की प्रक्रिया भी अभी शुरू नहीं की है। इससे लोगों को अब डेढ़ से दो माह के बिल एकसाथ जमा करने पड़ सकते हैं। कंपनी का कहना है कि अभी साॅफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है जिसके चलते बिल जारी करने की प्रक्रिया अभी रोकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed