फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Meter readers have been wandering for two years for one month's salary.

Shimla News: एक माह के वेतन के लिए दो साल से भटक रहे मीटर रीडर

Wed, 22 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Meter readers have been wandering for two years for one month's salary.
शिमला। शहर में पानी के बिल जारी कर रहे पेयजल कंपनी के मीटर रीडर दो साल से एक माह की लंबित तनख्वाह के लिए भटक रहे हैं। इन कर्मचारियों का कहना है कि साल 2024 में कंपनी से उन्हें 11 माह का वेतन मिला लेकिन एक माह का वेतन अभी तक जारी नहीं हुआ है, इसके लिए वह दो सालों से दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


अब यह कर्मचारी पेयजल कंपनी से शिफ्ट होकर सुएज इंडिया कंपनी के पास काम कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि पूरा महीना काम करवाने के बावजूद पेयजल कंपनी ने तनख्वाह नहीं दी। दो साल में कई बार कर्मचारी तनख्वाह जारी करने का मामला उठा चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। पेयजल कंपनी के एजीएम बसंत राठौर ने कहा कि यह कर्मचारी ठेकेदार के अधीन काम करते थे। कंपनी की ओर से ठेकेदार को पैसा जारी हो चुका है। इन कर्मचारियों को वेतन क्यों नहीं मिला है, इस पर ठेकेदार से बात की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article