हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, दो दिन तक बर्फबारी के आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मौसम ने फिर करवट बदली है। इससे राज्य में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को दिन भर बादल छाए रहे लेकिन किसी भी जगह बारिश-बर्फबारी नहीं हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होने के आसार जताए हैं। सात और आठ फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है जबकि 9 से 11 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।
मौसम की करवट लेने से तापमान में आया ये बदलाव
सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 14.0, धर्मशाला में 16.9, ऊना में 25.2, नाहन में 18.6, सोलन में 20.5, कांगड़ा में 18.7, हमीरपुर-भुंतर में 20.2, चंबा में 21.1, सुंदरनगर में 20.9, कल्पा में 6.0 और डलहौजी में 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
राजधानी में सोमवार को दिन भर बादल छाए रहे लेकिन अधिकतम तापमान में कमी न आने से मौसम गर्म रहा। हालांकि, शहर में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है।
उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -1.8, कल्पा में 0.4, मनाली में 2.8, भुंतर में 2.0, सुंदरनगर में 4.7, शिमला में 5.8, धर्मशाला में 7.2, ऊना में 5.3, नाहन में 9.6, मंडी में 7.1 और हमीरपुर में 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।