फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   merit list

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज की मेरिट लिस्ट जारी

Thu, 06 Aug 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
merit list
बीए में 78.80 और बीकॉम में 88 फीसदी तक गई मेरिट, बीएसएसी सामान्य वर्ग में 82.80 फीसदी गई मेरिट
विज्ञापन

शिमला। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज ने यूजी डिग्री कोर्स की नए सत्र की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इसे कॉलेज की वेबसाइट पर आम छात्रों के लिए उपलब्ध करवाया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता ने बताया कि मेरिट के बाद अब कॉलेज कमेटी छात्रों की ऑनलाइन काउंसलिंग करेगी। किसी छात्र के दस्तावेजों को लेकर कोई संदेह होगा तो व्यक्तिगत रूप से उसे बुलाकर दस्तावेज मांग कर देखे जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कोर्स में प्रवेश पाने वाले छात्रों को 12 अगस्त दोपहर बारह बजे तक निर्धारित फीस जमा करवाने का मौका दिया जाएगा। कॉलेेज 13 अगस्त को दूसरी वेटिंग लिस्ट जारी करेगा। वीरवार को जारी मेरिट लिस्ट में बीए में सामान्य वर्ग की कट ऑफ मेरिट 78.8, एससी वर्ग की 76.20, एसटी की 58.80, सिंगल गर्ल चाइल्ड की 75.80 कट ऑफ रही। बीकॉम में सामान्य वर्ग की कट ऑफ मेरिट 88 फीसदी, एससी की 87.40, एसटी की 80.20 और सिंगल गर्ल चाइल्ड की मेरिट 86.60 फीसदी तक गई।
विज्ञापन

बीएससी लाइफ साइंस की सामान्य वर्ग की कट ऑफ मेरिट 82.80, एससी की 78.60 एसटी की 73.20, सिंगल गर्ल चाइल्ड की 82.60 फीसदी कट ऑफ रही। बीएससी फिजिकल साइंस की सामान्य वर्ग की कट ऑफ 86 फीसदी, एससी की 82.20, एसटी 74.80 और सिंगल गर्ल चाइल्ड 83.80 फीसदी कट ऑफ रही। बीबीए कोर्स में सामान्य वर्ग की 86.40, एसटी में 74, एसटी में 78.80, सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए 83.40 फीसदी कट ऑफ रही। बीसीए कोर्स के प्रथम वर्ष की मेरिट में सामान्य वर्ग की 83.20 फीसदी, एससी के लिए 83 फीसदी, एसटी में 79 जबकि सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए 73.60 फीसदी कट ऑफ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बी वोकेशनल कोर्स की सीटें खाली
संजौली कॉलेेज में बी वोकेशनल कोर्स की सीटें खाली पड़ी हैं। इन सीटों के लिए शिक्षा विभाग ने आवेदन के लिए 20 अगस्त अंतिम तिथि तय कर रखी है। कॉलेज में बी वोकेशनल के हास्पिटेलिटी और रिटेल कोर्स उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed