फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   members of assosiation elected

Shimla News: बलवंत राज ठाकुर बने प्रधान

Fri, 20 Feb 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
members of assosiation elected
लोक निर्माण विभाग के मिनिस्ट्रियल स्टाफ की चुनी गई नई कार्यकारिणी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय की मिनिस्ट्रियल स्टाफ इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर अधीक्षक ग्रेड-1 दिलीप सिंह ठाकुर की निगरानी में पूरी की गई। बलवंत राज ठाकुर को प्रधान चुना गया। इसके अलावा सुनील कुमार सहगल को महासचिव, बलवीर सिंह को कोषाध्यक्ष, कुंदन ठाकुर व लेखराज शर्मा को प्रेस सचिव, नितिका व जितेंद्र को उपाध्यक्ष, कमला व हेमंत ठाकुर को संयुक्त सचिव, महेंद्र वर्मा को कानूनी सलाहकार, पदम ठाकुर को मुख्य सलाहकार चुना गया। रिटर्निंग ऑफिसर ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। प्रधान बलवंत राज ठाकुर ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, अनुशासन एवं सामूहिक प्रयासों में निहित होती है। जब तक कर्मचारी संगठित एवं एकजुट होकर अपने अधिकारों और मांगों को प्रस्तुत नहीं करेंगे, तब तक अपेक्षित परिणाम प्राप्त करना संभव नहीं होगा। कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं, मांगों एवं सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर संकलित कर नियमानुसार सक्षम मंचों के माध्यम से सरकार के समक्ष मजबूती से प्रस्तुत किया जाएगा। संगठन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने विभाग में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को सरकार से जल्द भरने की माग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed