शूटिंग के लिए मनाली आएंगे महानायक अमिताभ बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जल्द पर्यटन नगरी मनाली आएंगे। वे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ब्रह्मस्त्र की शूटिंग के सिलसिले में पर्यटन नगरी आ रहे हैं।
अपने करियर में तीसरी बार बिग बी मनाली का रुख करेंगे। कपूर खानदान के स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं। लिहाजा, समस्त यूनिट के साथ ये कलाकार भी मनाली में लाइट और कैमरा के सामने एक्शन करते नजर आएंगे।
मनाली बॉलीवुड के इन सितारों से गुलजार होंगी
फिल्म यूनिट के सूत्रों का कहना है कि करीब दो हफ्ते तक पर्यटन नगरी मनाली बॉलीवुड के इन सितारों से गुलजार होंगी। शूटिंग के लिए स्पॉट देख लिए गए हैं। शूटिंग से संबंधित अन्य प्रक्रिया को भी पूरा किया जा रहा है।
फिल्म को अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं। अयान अपनी पहली सुपरहिट फिल्म ये जवानी है दीवानी की शूटिंग रणबीर कपूर के साथ कुल्लू-मनाली में कर चुके हैं। फिल्म के स्थानीय को-ऑर्डिनेटर अनिल कायस्थ ने बताया कि अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का शूटिंग के लिए मनाली आना तय है।
यदि परिस्थितियां सामान्य रहती हैं तो जल्द ही बॉलीवुड सितारे शूटिंग को मनाली का रुख करेंगे। मनाली समेत आसपास की पहाड़ियों में भारी बर्फबारी हुई है। इसे देखते हुए अब फिल्मी सितारे मनाली का रुख करने जा रहे हैं।