फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mega parent-teacher meeting ptm organized at Portmore School, Education Secretary attended as chief guest Mega

Shimla: पोर्टमोर स्कूल में शिक्षा सचिव ने मेगा पीटीएम में 50 हजार अभिभावकों से किया संवाद

Sat, 30 Aug 2025 05:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Aug 2025 05:59 PM IST
सार

शिमला के प्रतिष्ठित सरकारी स्कूल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय पोर्टमोर में शनिवार को राज्य स्तरीय मेगा अभिभावक-शिक्षक मिलन का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Mega parent-teacher meeting ptm organized at Portmore School, Education Secretary attended as chief guest Mega
पोर्टमोर स्कूल में हुआ मेगा अभिभावक-शिक्षक मिलन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के प्रतिष्ठित सरकारी स्कूल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय पोर्टमोर में शनिवार को राज्य स्तरीय मेगा अभिभावक-शिक्षक मिलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोर्टमोर के करीब 600 अभिभावकों ने ऑफलाइन हिस्सा लिया। जबकि प्रदेश भर के 50,000 से ज्यादा शिक्षक व अभिभावक इस मिलन सामारोह में ऑनलाइन जुड़े। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने शिरकत की। समग्र शिक्षा कार्यक्रम के राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा, निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली, प्रिंसिपल पोर्टमोर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत इस पहल का उद्देश्य राज्य में शिक्षा क्षेत्र में डिजिटल शिक्षा के उपयोग को बढ़ावा देना और शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच सहयोग को मजबूत करना है। इस मेगा मिलन समारोह में अभिभावकों को अपार आईडी और अभ्यास हिमाचल बॉट के माध्यम से बच्चों को घर पर अध्ययन और डिजिटल शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में देश भर की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी छात्रों की अपार आईडी के महत्व पर विशेष रूप से चर्चा की गई और विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत आईडी निर्माण का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


अपार आईडी प्री प्राइमरी से ही बच्चे के आधार से लिंक होगी जिसमें बच्चे का सारा डाटा उपलब्ध रहेगा। इस मेगा शिक्षक अभिभावक मिलन में शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों के घर से अभ्यास करने के महत्व और विशेष रूप से इस अभ्यास को नियमित रूप से करने के लिए प्रेरित किया। राज्यव्यापी मेगा अभिभावक-शिक्षक मिलन कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वगति से सीखने का अवसर प्रदान करना, अभिभावकों को उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना और शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति पर निरंतर निगरानी बनाए रखना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को घर पर अभ्यास करवाने को लांच हुआ अभ्यास हिमाचल बॉट
शिक्षा सचिव ने अभ्यास हिमाचल बॉट को भी लांच किया गया। अभ्यास हिमाचल बॉट के माध्यम से बच्चों को घर पर अभ्यास करवाया जाएगा। अभ्यास हिमाचल बॉट एक एप्लिकेशन होगा जो स्विफ्ट चैट एप पर उपलब्ध है। इसको हिमाचल में दो नए रूपों में प्रस्तुत किया गया। एक विंटर और दूसरा समर अभ्यास हिमाचल। कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए समर और विंटर स्कूलों के अनुसार इसे तैयार किया गया है। शनिवार को पहले ही दिन स्विफ्ट चैट एप पर अभ्यास हिमाचल समर स्कूल बॉट और अभ्यास हिमाचल विंटर स्कूल बॉट का 1 लाख से अधिक शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से उपयोग किया। इस बॉट के माध्यम से हर शनिवार को विद्यार्थियों को स्विफ्ट चैट एप पर हिंदी, गणित और अंग्रेज़ी विषयों में 12 नए प्रश्न प्राप्त होंगे, जो एससीईआरटी द्वारा एनसीएफ और अधिगम परिणामों के अनुरूप तैयार किए गए हैं।

बच्चों पर जरूरत से ज्यादा दबाव न बनाएं अभिभावक
शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने कहा कि शिक्षकों अभिभावकों में संवाद होता रहना महत्वपूर्ण है। अभिभावकों से अपील की कि बच्चों पर भरोसा कीजिए। उन पर अनावश्यक दबाव न बनाएं। वे अपना रास्ता खुद ढूंढ लेंगे। बच्चों की च्वाइस का आदर करें। इससे अभिभावक व बच्चे के बीच मजबूत संवाद होगा, जो बच्चे के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कंवर ने कहा कि मेगा पीटीएम के शानदार प्रयास हैं। इससे अभिभावकों व अध्यापक में संवाद बढ़ेगा और बच्चे की वास्तविक स्थिति की जानकारी भी मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed