फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mega investor meet to mark completion of three years of the govt, 300 companies to invest

Himachal News: सुक्खू सरकार के 3 साल पूरे होने पर 300 कंपनियां करेंगी निवेश, मेगा इन्वेस्टर मीट का होगा आयोजन

Sun, 09 Nov 2025 10:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 09 Nov 2025 10:45 AM IST
सार

300 कंपनियां निवेश करने को तैयार हैं। हिमाचल में बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क में उद्योग स्थापित करने के लिए एमओयू साइन किए जाएंगे।

विज्ञापन
Mega investor meet to mark completion of three years of the govt, 300 companies to invest
उद्योग(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

सुक्खू सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद हिमाचल में मेगा इन्वेस्टर मीट होगी। इसमें नामी उद्योगपतियों को बुलाने की कसरत तेज हो गई है। हाल ही में उद्योग विभाग के अधिकारियों ने देश के विभिन्न राज्यों का दौरा किया है। इसमें 500 से ज्यादा उद्योगपतियों से मुलाकात की गई। 300 कंपनियां निवेश करने को तैयार हैं। हिमाचल में बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क में उद्योग स्थापित करने के लिए एमओयू साइन किए जाएंगे। ऊना के हरोली में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क में फार्मा उद्योगों के लिए कच्चा माल तैयार किया जाना है। अगले साल से इस पार्क में काम होना शुरू हो जाएगा। वहीं विभाग की ओर से पार्क को गति देने की प्रक्रिया में तेजी लाई है।

विज्ञापन

हिमाचल में निवेश करने के लिए देश और विदेश के नामी औद्योगिक घरानों को आने का निमंत्रण दिया जाना है। नए उद्योगों में 35 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया जाना है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने भी बल्क ड्रग पार्क के लिए पर्यावरण की मंजूरी दे दी है। उद्योग विभाग इन दिनों हिमाचल के दो बड़े प्रोजेक्टों बल्क ड्रग और मेडिकल डिवाइस पार्क पर फोकस किए हुए है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी इनकी प्रगति के लिए अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भी बीते महीने नालागढ़ मेडिकल डिवाइस पार्क स्थल का निरीक्षण किया था। अब सरकार की ओर से इस मामले को कैबिनेट की बैठक में लाया जा रहा है। इसमें यह तय होना है कि डिवाइस पार्क के लिए चयनित जमीन से कुछ जमीन बेचकर सरकार स्वयं इस पार्क का निर्माण करे। कैबिनेट की बैठक में उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में इसको कमेटी गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed