फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mega cultural program will be held before investor meet in dharamshala

इन्वेस्टर मीट से पहले होगा मेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम, ये बड़े कलाकार होंगे शामिल

Mon, 23 Sep 2019 09:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Sep 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
Mega cultural program will be held before investor meet in dharamshala

अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को समीक्षा बैठक हुई। इसमें राइजिंग हिमाचल ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट (जीआईएम) के सात नवंबर को मेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। इनवेस्टर मीट नवंबर में धर्मशाला में प्रस्तावित है।

विज्ञापन


ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के शुभारंभ से एक दिन पूर्व छह नवंबर को फुल ड्रेस रिहर्सल करने के भी निर्देश दिए। राम सुभग सिंह ने प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को उत्कृष्ट सांस्कृतिक दलों के माध्यम से प्रदर्शित करने पर बल दिया।
विज्ञापन


उन्होंने भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग से सिरमौर, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिलों से श्रेष्ठ दलों को आमंत्रित करने के लिए भाषा कला एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इसमें तिब्बती इंस्टीट्यूशन ऑफ  परफार्मिंग आर्ट (टीआईपीए) से भी कार्यक्रम में तिब्बती संस्कृति को प्रदर्शित करने का अनुरोध किया जाएगा। लोक गायक करनैल राणा भी इसका हिस्सा होंगे।


बॉलीवुड पार्श्व गायक मोहित चौहान को भी निमंत्रण दिया जाएगा। इस वर्ष सात और आठ नवंबर को धर्मशाला में हिमाचल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया जा रहा है।

इन्वेस्टर्स मीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाग लेने की भी संभावना है। भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने कहा कि एक से आठ नवंबर तक कांगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में त्रिगर्त उत्सव का आयोजन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed