फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   meeting with minister

Shimla News: राजधानी में चल रहे निर्माणकार्याें पर मंत्री लेंगे बैठक, निगम मांगेगा बजट

Sun, 11 Aug 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
meeting with minister
शहरी विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार शहर में चल रहे कामों की बैठक लेंगे विक्रमादित्य, मेयर-पार्षद भी लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

नगर निगम सड़कों और पार्किंग के निर्माण के लिए मांगेगा बजट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में चल रहे निर्माण और विकासकार्याें पर शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह सोमवार सुबह 11:00 बजे प्रदेश सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में अधिकारियों के अलावा नगर निगम महापौर, उपमहापौर और सभी पार्षदों को भी बुलाया गया है।

शहरी विकास मंत्री बनने के बाद विक्रमादित्य सिंह पहली बार शिमला शहर में चल रहे कामों की समीक्षा करने जा रहे हैं। इसमें सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की ओर से किए जा रहे कामों की रिपोर्ट लाने को कहा गया है। इसके अलावा शहर में नए कामों को लेकर क्या प्रस्ताव तैयार किए गए हैं, इसका ब्योरा भी बैठक में रखना होगा। यह बैठक बीते महीने प्रस्तावित थी, लेकिन इसे टाल दिया गया था। उधर, नगर निगम प्रशासन ने इस बैठक के लिए कई प्रस्ताव तैयार किए हैं। निगम ने पार्किंग और सड़कों के निर्माण से जुड़े कई प्रस्ताव पहले भी शहरी विकास विभाग को भेज रखे हैं। इन पर अभी तक बजट मिलने का इंतजार है। बैठक में इसके लिए भी पार्षद बजट की मांग उठाने वाले हैं। महापौर सुरेंद्र चौहान के अनुसार शहर में होने वाले सभी निर्माणकार्याें में नगर निगम की भूमिका पर भी मंत्री से चर्चा की जाएगी। सड़कें चौड़ी करने से लेकर पार्किंग बनाने तक की योजनाओं में नगर निगम की सहभागिता भी होनी चाहिए। शहर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कई बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इनकी सुविधा कब तक जनता को मिलेगी, इसकी रिपोर्ट भी बैठक में रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed