{"_id":"6aa6b49c67a153a4160b78f0","slug":"meeting-for-demands-shimla-news-c-19-sml1002-786108-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में भाग लेंगे हिमाचल के मजदूर और किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में भाग लेंगे हिमाचल के मजदूर और किसान
विज्ञापन
सीटू जिला कमेटी शिमला ने बैठक कर बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सीटू जिला कमेटी ने केंद्र सरकार की मजदूर और जनता विरोध नीतियों के खिलाफ दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन का समर्थन किया है। हिमाचल प्रदेश से भी मजदूर और किसान प्रदर्शन में भाग लेंगे। सीटू जिला कमेटी शिमला की रविवार को बैठक हुई। बैठक में दिल्ली में एक और दो दिसंबर को होने वाले प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने की।
बताया कि प्रदर्शन में एक लाख वॉलंटियर्स को दिल्ली में लामबंद करने का लक्ष्य रखा गया है। देश के विभिन्न राज्यों से मजदूर लाल झंडों के साथ दिल्ली पहुंचेंगे और रामलीला मैदान से संसद और इंडिया गेट की ओर मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर, किसान और आम जनता विरोधी नीतियों के कारण बेरोजगारी, महंगाई, असमानता और रोजगार की असुरक्षा लगातार बढ़ रही है। श्रमिकों के दशकों के संघर्षों से हासिल अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है तथा श्रम कानूनों को चार श्रम संहिताओं में बदलकर श्रमिकों को और अधिक असुरक्षित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मजदूरों की आवाज दबाने, ट्रेड यूनियन गतिविधियों को सीमित करने और हड़ताल जैसे लोकतांत्रिक संघर्षों को अपराध की तरह पेश करने की कोशिशों का डटकर प्रतिरोध किया जाएगा।
सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व महासचिव प्रेम गौतम ने प्रदेश के मजदूरों से आह्वान किया कि वे 30 नवंबर की रात तक दिल्ली पहुंचें ताकि एक दिसंबर की सुबह 10:00 बजे शुरू होने वाले मार्च में समय पर शामिल हो सकें।