स्कूलों में खराब रिजल्ट पर आज अहम बैठक, लिए जाएंगे बड़े फैसले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं और जमा दो कक्षा के खराब परीक्षा परिणामों को लेकर वीरवार को सचिवालय में समीक्षा बैठक होगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान की अध्यक्षता में 40 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूलों की रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी।
25 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले सब्जेक्ट टीचरों से सरकार ने जवाब मांगा है। शिक्षकों, प्रिंसिपलों और जिला उपनिदेशकों के परिणाम कम रहने के दिए कारणों पर भी मंथन होगा। खराब रिजल्ट देने वाले दसवीं और जमा दो के 274 शिक्षकों को नोटिस जारी किए हैं।
सरकार ने आठ जून तक सब्जेक्ट टीचरों से खराब रिजल्ट आने का कारण पूछा था। स्पेशल मेसेंजर के माध्यम से जिला उपनिदेशकों से रिपोर्ट शिमला भेजने के आदेश दिए थे। 25 प्रतिशत से कम विषय वार परिणाम देने वाले दसवीं के 166 स्कूलों और जमा दो के 108 स्कूलों के शिक्षकों को नोटिस जारी किए हैं।
दसवीं के रिजल्ट में 16 स्कूल रहे हैं फिसड्डी
दसवीं के परिणाम में 16 स्कूल फिसड्डी साबित हुए हैं। इन स्कूलों का रिजल्ट शून्य रहा है। जमा दो के परिणाम में तीन स्कूलों का रिजल्ट शून्य है। दसवीं के 102 स्कूलों का परिणाम 20 प्रतिशत से कम रहा है। जमा दो के 24 स्कूलों का परिणाम 20 प्रतिशत से कम है।
वीरवार को बैठक में 60 से ज्यादा बच्चों वाले स्कूलों की समीक्षा की जाएगी। इनमें दी जा रही सुविधाओं, शिक्षकों की संख्या सहित अन्य मामलों पर चर्चा होगी। सरकार ने दसवीं और जमा दो कक्षा में खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षकों के तबादले करने का फैसला लिया है। 25 फीसदी से कम परिणाम देने वाले सूबे के करीब 150 स्कूलों में फेरबदल होना है।