फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   medical university will be opened in himachal soon

हिमाचल में शुरू होगी मेडिकल यूनिवर्सिटी, सीएम जयराम ने किया खुलासा

Sat, 26 May 2018 09:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 26 May 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
medical university will be opened in himachal soon

प्रदेश में छह मेडिकल कॉलेजों के बेहतर संचालन के लिए जल्द ही मेडिकल यूनिवर्सिटी शुरू की जाएगी। आईजीएमसी में स्टीम्युलस की अंतिम संध्या पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर दे रही है।

विज्ञापन


इसके लिए जल्द ही डॉक्टरों के 262 खाली पद भरने, पैरामेडिकल स्टाफ के तौर पर नई नियुक्तियां करने और अस्पतालों में आधुनिक मशीनरी स्थापित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि मरीजों को अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर छात्रों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमबीबीएस छात्रों ने एक नाटक का मंचन किया। इसमें डॉक्टरों ने बताया कि कि अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी है। लेकिन रिक्त पदों को नहीं भरा जा रहा है। वहीं डॉक्टरों को रहने के लिए कमरों की सुविधा नहीं है। 

छात्रों ने पहाड़ी नाटी और नाटक से बांधा समां

medical university will be opened in himachal soon

नाटक में गंधर्व, अर्जुन, प्रशांत, रवितन्या, मनमीत, नीरज, निधि और तनवीर ने शानदार प्रस्तुति पेश की। इसके अलावा पहाड़ी नाटी भी पेश की गई। इसमें विकास, कनिष्क, आस्था, रिजम, मिनाक्षी, कार्तिक, सूर्याश और शिल्पा ने रोहड़ू जाना मेरी आमिये... डु़न्गे नालूए... जैसे गानों पर प्रस्तुति पेश की।

भांगड़े पर शुभम रघुवंशी, यास्मिन, अक्षित, श्रेया, सेम, दृष्टि, शुभम और नीधि ने नृत्य पेश किया। इस मौके पर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अशोक शर्मा, आईजीएमसी प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा, डेंटल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरपी लुथरा, आईजीएमसी एमएस डॉ. जनकराज, कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुखदेव वर्मा, महासचिव रजनीश पुनिया समेत अन्य पैरामेडिकल स्टाफ यहां मौजूद रहा।

हेपेटाइटिस ए और ई के बचाव के लिए कैलेंडर जारी
शिमला। आईजीएमसी में स्टीम्यूलस के मौके पर गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी और कम्यूनिटी मेडिसन विभाग ने हेपेटाइटिस ए और ई को लेकर एक कैलेंडर सीएम जयराम ठाकुर के हाथों से रिलीज करवाया। गेस्ट्रोएंट्रोलाजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रिज शर्मा ने बताया कि इस कैलेंडर में पीलिया के लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed