फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Medical University Ner Chowk: Second phase counseling from March 4 for 372 seats that remained vacant

मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक: खाली रहीं 372 सीटों के लिए चार मार्च से दूसरे चरण की काउंसलिंग

Tue, 01 Mar 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Mar 2022 05:00 AM IST
सार

परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि चार मार्च से एबीबीएस और बीडीएस के दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू की जा रही है। प्रदेश भर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में पहले राउंड में खाली रही एमबीबीएस और बीडीएस की सूची जारी कर दी है। 

विज्ञापन
Medical University Ner Chowk: Second phase counseling from March 4 for 372 seats that remained vacant
अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक चार मार्च से एमबीबीएस और बीडीएस के दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू करने जा रही है। ऑल इंडिया स्तर की दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू हो चुकी है, जो चार मार्च तक चलेगी। इसके तुरंत बाद यह काउंसलिंग करवाने का निर्णय लिया है। चार मार्च को काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटन होगा। 8 मार्च से यह अभ्यर्थी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला ले सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि चार मार्च से एबीबीएस और बीडीएस के दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू की जा रही है। प्रदेश भर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में पहले राउंड में खाली रही एमबीबीएस और बीडीएस की सूची जारी कर दी है। 372 सीटें खाली रह गई हैं। इसमें बीडीएस की 200 और एमबीबीएस की 172 सीटें हैं। दूसरी कांउसंलिंग में इन सीटों को भरा जाएगा। 10 और 12 फरवरी तक अभ्यर्थियों से पसंदीदा कॉलेज पूछे गए थे। इस दौरान काउंसलिंग पर रोक लग जाने से यह प्रक्रिया चार मार्च तक स्थगित हो गई थी। अब चार मार्च से यह प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


बीडीएस में पहले राउंड में खाली बची सीटें
बीडीएस में डेंटल कॉलेज पावंटा साहिब में 81 सीटें खाली रह गई हैं। इसमें एचपी कोटा की 41 और मैनेजमेंट कोटा की 40 सीटें हैं। भोजिया डेंटल कॉलेज नालागढ़ में कुल 49 सीटें खाली हैं। इनमें 21 एचपी और 28 मैनेजमेंट कोटा की सीटें हैं। डेेटल कॉलेज सुंदरनगर 45 खाली सीटें हैं। इनमें 22 एचपी और 23 मैनेजमेंट कोटा से हैं। शिमला डेंटल कॉलेज में खाली 25 सीटें एचपी कोटा की हैं। 
विज्ञापन


कॉलेजों में एमबीबीएस की खाली सीटें
एमबीबीएस में आईजीएमसी में 11 सीटें खाली है, सभी एचपी कोटे से हैं। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में 13 सीटें खाली हैं और यह एचपी कोटा की हैं। नेरचौक में एक एचपी और एक सीट प्रबंधन कोटा से हैं। टीएमसी में पांच खाली सीटें एचपी कोटा की हैं। चंबा मेडिकल कॉलेज में खाली 12 सीटें एचपी कोटा हैं। नाहन मेडिकल कॉलेज में 8 सीटें एचपी कोटे की हैं। एमएमयू कुमारहट्टी सोलन में 122 सीटें खाली हैं। इनमें एचपी कोटा 25 और मैनेजमैंट कोटा की 97 सीटें रिक्त हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed