फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   McLeodganj: Sikkim CM will be the chief guest on religious leader Dalai Lama's birthday

मैक्लोडगंज: धर्मगुरु दलाई लामा के जन्मदिन पर सिक्किम के सीएम होंगे मुख्यातिथि

Thu, 04 Jul 2024 06:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैक्लोडगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, मैक्लोडगंज Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Jul 2024 06:20 PM IST
सार

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के जन्मदिन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। धर्मगुरु के जन्मदिन समारोह में सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग मुख्यातिथि होंगे। 

विज्ञापन
McLeodganj: Sikkim CM will be the chief guest on religious leader Dalai Lama's birthday
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा - फोटो : संवाद

विस्तार

 पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के जन्मदिन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। धर्मगुरु के जन्मदिन समारोह में सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग मुख्यातिथि होंगे। इस दौरान चुगलाखंग बौद्ध मठ में कांगड़ी धाम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही शाम को टिपा में तिब्बती कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें पहाड़ी कलाकारों के भी शिरकत करने की संभावना है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 14वें दलाई लामा तेंजिन ग्यत्सो का जन्म छह जुलाई, 1935 को उत्तर-पूर्वी तिब्बत के ताकस्तेर में हुआ था। दलाई लामा छह दशक से भारत के अतिथि हैं। धर्मगुरु दलाई लामा का जन्मदिन तिब्बती समुदाय के सबसे भव्य आयोजनों में से एक होता है। धर्मगुरु के जन्मदिन समारोह में देश-विदेश से बौद्ध अनुयायी व बौद्ध भिक्षु मैक्लोडगंज पहुंचते हैं। निर्वासित तिब्बतियों की ओस से मनाए जाने वाले कार्यक्रमों में धर्मगुरु का जन्मदिन अहम स्थान रखता है। धर्मगुरु के जन्मदिन को निर्वासित तिब्बती पर्व की तरह मनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed