{"_id":"6419d620f6ec2c4c4b0bf4a8","slug":"mcleodganj-police-rescued-russian-woman-set-out-for-tracking-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मैक्लोडगंज पुलिस ने रेस्क्यू की ट्रैकिंग के लिए निकली रशियन महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मैक्लोडगंज पुलिस ने रेस्क्यू की ट्रैकिंग के लिए निकली रशियन महिला
Wed, 22 Mar 2023 01:24 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मैक्लोडगंज (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मैक्लोडगंज (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 22 Mar 2023 01:24 PM IST
सार
त्रियूंड में ट्रैकिंग के लिए गई एक रशियन महिला रास्ता भटक गई। महिला को होटल मालिक की सूचना पर मैक्लोडगंज पुलिस, एसडीआरएफ टीम और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन
युलिया युडिना।
- फोटो : संवाद
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल त्रियूंड में ट्रैकिंग के लिए गई एक रशियन महिला रास्ता भटक गई। महिला को होटल मालिक की सूचना पर मैक्लोडगंज पुलिस, एसडीआरएफ टीम और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया। मैक्लोडगंज भ्रमण पर आई कंबोडिया की युलिया युडिना (50) ट्रैकिंग के लिए बिना अनुमति के अन्य रास्ते से त्रियूंड ट्रैकिंग पर चली गई थी। जाते समय रास्ते में शाम होने के चलते महिला ने वापिस लौटना चाहा, लेकिन रास्ता भटक गई।
विज्ञापन
इसी बीच महिला ने अपने होटल मालिक, जहां वह ठहरी थी, उसे फोन कर रास्ता भटकने की सूचना दी। इस पर होटल मालिक ने तुरंत इसकी सूचना मैक्लोडगंज पुलिस को दी। पुलिस ने एसडीआरएफ को भी सूचित किया। मैक्लोडगंज पुलिस, एसडीआरएफ टीम और स्थानीय लोगों की टीम महिला को रेस्क्यू करने गई थी तथा शिवा कैफे के ऊपर की लेटा नामक जगह से महिला को रेस्क्यू कर होटल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हालांकि ट्रैकिंग पर प्रतिबंध लगाया गया है, इसके बावजूद बिना पंजीकरण अन्य रास्तों से होते हुए पर्यटक ट्रैकिंग के लिए जा रहे हैं, जिससे हादसे का अंदेशा बना रहता है। वहीं, उपमंडल प्रशासन ने ऐसे मामलों पर नकेल कसने के लिए बिना अनुमति ट्रैकिंग पर जाने में किसी की संलिप्तता पाई जाती है तो एफआईआर दर्ज करने के आदेश डीटीडीओ कांगड़ा को जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
वहीं इस संदर्भ में एसएचओ मैक्लोडगंज रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि लोग बिना सूचना के ट्रैकिंग के लिए जाकर अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। इससे पहले भी ज्वालाजी का एक युवक त्रियूंड जाते हुए रास्ता भटक गया था, उसे भी पुलिस ने रेस्क्यू किया था। होटल मालिक की ओर से दी गई सूचना के आधार पर पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की टीम ने लेटा से विदेशी महिला को रेस्क्यू किया है। उन्होंने लोगों से अपील है कि बिना अनुमति ट्रैकिंग पर न जाएं।