फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC water supply late night in shimla city.

जागने को मजबूर लोग, रात ढाई बजे पानी की सप्लाई दे रहा नगर निगम

Tue, 05 Apr 2016 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 05 Apr 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
 MC water supply late night in shimla city.
पानी के असमान वितरण के कारण शहर के लोग परेशान हैं। पानी की किल्लत के कारण शहर के लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है। - फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला के लोगों को इन दिनों पानी भरने के लिए रातभर जागना पड़ रहा है। नगर निगम शहर के कई इलाकों में रात ढाई बजे भी पानी की सप्लाई कर रहा है। पानी की सप्लाई का शेड्यूल पूरी तरह गड़बड़ा गया है। नगर निगम का तर्क है कि शहर को मांग के मुकाबले कम मात्रा में पानी की सप्लाई मिल रही है, जिसके कारण शहर के स्टोरेज टैंकों में पानी का लेबल नहीं बन पा रहा।

विज्ञापन


इस कारण निर्धारित शेड्यूल पर सप्लाई नहीं हो पा रही। पानी के असमान वितरण के कारण शहर के लोग परेशान हैं। पानी की किल्लत के कारण शहर के लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है। पानी भरने के लिए लोगों को रातभर जागना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सेंट्रल जोन, छोटा शिमला और चौड़ा मैदान जोन में कई स्थानों पर देर रात पानी की सप्लाई की जा रही है। लोगों का कहना है कि नगर निगम शहर के कई इलाकों में दिन में दो बार पानी की सप्लाई दे रहा है तो टूटु जैसे कई उपनगरों में हफ्ते में एक ही बार पानी की सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टोरेज के लिए टैंक लगवाएं लोग : सरकैक
टैंकों में पानी का लेबल कम होने के कारण सप्लाई का शेड्यूल प्रभावित हो रहा है। कई इलाकों में रात के समय भी सप्लाई देनी पड़ रही है। लोगों से आग्रह है कि अपने घरों में पानी स्टोर करने के लिए टंकियां लगाएं। शहर के लिए पानी की आपूर्ति बढ़ते ही व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी।- प्रशांत सरकैक सहायक आयुक्त, नगर निगम

कंस्ट्रक्शन के लिए पानी, पीने के लिए किल्लत
राजधानी शिमला में कई स्थानों पर नगर निगम भवन निर्माण के लिए पानी की सप्लाई दे रहा है। पंथाघाटी में रात के समय कंस्ट्रक्शन के लिए पानी की सप्लाई दी जा रही है। लोगों का कहना है कि पानी का प्रेशर कम होने के नाम पर लोगों को पानी नहीं दिया जा रहा और प्रभावशाली लोगों के लिए पानी की कोई कमी नहीं है।


गिरि और गुम्मा से बढ़ी सप्लाई
शहर को गिरि और गुम्मा परियोजना से पानी की सप्लाई में आंशिक बढ़ोतरी हुई है। दोनों परियोजनाओं से नगर निगम को पहले के मुकाबले औसतन एक से दो एमएलडी अधिक पानी मिल रहा है, लेकिन पानी की आपूर्ति में हुई यह बढ़ोतरी राशनिंग खत्म करने के लिए नाकाफी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed