{"_id":"66aa3d8abd8135f3b90af32f","slug":"mc-taken-action-aganist-encorchment-shimla-news-c-19-sml1001-387577-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पार्षद की धमकी पर बस \nअड्डे से हटाए तहबाजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पार्षद की धमकी पर बस अड्डे से हटाए तहबाजारी
विज्ञापन
कांग्रेस पार्षद सुषमा ने उठाए थे सवाल
एमसी पर अवैध कब्जे न हटाने के लगाए थे आरोपअमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कांग्रेस पार्षद सुषमा कुठियाला की चेतावनी के बाद दूसरे ही दिन नगर निगम की टीम बुधवार को बस अड्डा पहुंच गई। यहां तीन तहबाजारियों का सामान जब्त किया। निगम टीम की कार्रवाई के दौरान मौके पर काफी हंगामा भी हुआ।
रामबाजार से कांग्रेस पार्षद सुषमा कुठियाला ने बस अड्डा में अवैध कब्जे बढ़ने पर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे। पार्षद का कहना था कि नगर निगम को कई शिकायतें कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। बस स्टैंड से लेकर रामबाजार क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध कब्जे बढ़ रहे हैं। कई दुकानदार ऐसे हैं जिन्हें आजीविका भवन में पक्की दुकानें मिल चुकी हैं लेकिन रामबाजार में उनकी पुरानी दुकानें बंद नहीं हुई हैं। पार्षद ने निगम अधिकारियों को मिलीभगत बंद करने की चेतावनी दी थी। इस पर निगम की संपदा शाखा की एक टीम इंस्पेक्टर रमेश ठाकुर की अगुवाई में बुधवार को बस अड्डा पहुंची और अवैध तहबाजारियों का सामान उठा दिया। नगर निगम का कहना है कि इस क्षेत्र में दुकानें लगाने की अनुमति नहीं है। यदि दोबारा यहां दुकान लगाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।