फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC shimla will make new parking in shimla

गुड न्यूज! अब शिमला शहर में नहीं सताएगी पार्किंग समस्या

Mon, 30 Jun 2014 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 30 Jun 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
MC shimla will make new parking in shimla

राजधानी शिमला में 67 नई पार्किंग बनेंगी। एमसी ने शहर के विभिन्न वार्डों में पार्किंग के लिए 67 स्थान चिन्हित कर लिए हैं। यहां मल्टी स्टोरी से लेकर छोटी-छोटी पार्किंगों का निर्माण किया जाएगा। जंगल विला किस्म और चरागाह दरख्तान किस्म भूमि पर पार्किंग बनाई जाएंगी।

विज्ञापन


नौ मामलों में संयुक्त निरीक्षण के बाद फारेस्ट क्लीयरेंस को केस भेजने की नगर निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। इन मामलों को हरी झंडी मिलने के बाद शेष पार्किंगों को एफसीए के लिए भेजा जाएगा। चिन्हित की गई 67 पार्किंगों में 5000 से अधिक गाड़ियों को पार्क करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने बताया है कि एफसीए की अनुमति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। वहीं, संजौली में बनाए जा रहे बहुमंजिला भवन में पार्किंग के लिए तीन मंजिलें बन कर तैयार हो गई हैं। एक जुलाई को संजौली पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करने को लेकर रेट तय होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला में यहां बनेंगी पार्किंग

-विलो होटल और लक्कड़ बाजार बस स्टैंड के बीच। यहां 60 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी।
-स्नो व्यू के पास मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जाएगी। यहां 200 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी।
-बालूगंज चौक के पास वाइन शाप के नजदीक मल्टी स्टोरी पार्किंग बनेगी। यहां 100 वाहन खड़े हो सकेंगे।
-प्राइमरी स्कूल चक्कर के पास मल्टी स्टोरी पार्किंग में 50 वाहन खड़े हो सकेंगे।
-रिडका गांव टुटीकंडी में दस वाहनों की पार्किंग बनेगी।
-मशोबरा-कुफरी जंक्शन नजदीक ढली में 20 गाड़ियों की पार्किंग बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed