{"_id":"20d9464a4774dd609b6374fb27b2ced9","slug":"mc-shimla-will-change-unit-area-method-of-tax-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिट एरिया मैथड में अब बदलाव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिट एरिया मैथड में अब बदलाव की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 11 Oct 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला शहर में लागू होने वाली नई पद्घति यूनिट एरिया मेथड के नियमों में संशोधन के लिए कानूनी राय ली जाएगी। शुक्रवार को नगर निगम की फाइनेंस एंड प्लानिंग कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
महापौर संजय चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में यूनिट एरिया मेथड को लेकर लोगों द्वारा दिए सुझाव और आपत्तियों को विधि शाखा को भेजा जाएगा। लोगों के सुझाव और आपत्तियां कितनी तर्कसंगत हैं, इस पर फैसला विधि शाखा लेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एमसी यूनिट एरिया मेथड के हिसाब से प्रापर्टी टैक्स वसूलने जा रहा है। विधि शाखा के चिंतन करने के बाद यूनिट एरिया मेथड में संशोधन होगा। इसके अलावा 15 अक्तूबर को होने वाली निगम की विशेष बैठक में इस मामले पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
34 लोगों दर्ज करवाईं आपत्तियां
यूनिट एरिया मेथड को लेकर शहर के 34 लोगों ने अपने सुझाव और आपत्तियां एमसी के पास दर्ज करवाई हैं। महापौर संजय चौहान ने बताया कि विधि शाखा से राय लेने के बाद आगामी फैसला लिया जाएगा। बैठक में पार्षद शशि शेखर चीनू, कांता स्याल, आयुक्त अमरजीत सिंह और सहायक आयुक्त नरेश ठाकुर सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पानी के चार से अधिक कनेक्शन
एफसीपीसी की बैठक में फ्लैट रेट से पानी की वसूली के मामले पर चर्चा नहीं हो सकी। वाटर पॉलिसी में बदलाव को लेकर भी चर्चा नहीं हो सकी। वाटर पालिसी में बदलाव करते हुए नगर निगम ने घरेलू उपभोक्ताओं को चार से अधिक कनेक्शन देने का फैसला लिया है।
वहीं पार्षदों के बैठक में सही समय पर नहीं आने से जनरल फंक्शन कमेटी की बैठक नहीं हुई। सिर्फ एक पार्षद सरोज ठाकुर समय पर पहुंची। पार्षद सुरेंद्र चौहान और रजनी सिंह कुछ समय देर से पहुंचे।