फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MC Shimla's garbage vehicle met with an accident near Bharyal, driver died

Shimla: भरयाल संयंत्र के समीप 200 मीटर गहरी खाई में गिरा एमसी शिमला का कूड़ा वाहन, चालक की मौत

Sat, 18 Jan 2025 01:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Jan 2025 01:20 PM IST
सार

 शिमला के बालूगंज थाना के अंतर्गत भरयाल के समीप नगर निगम का कूड़ा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में चालक की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
MC Shimla's garbage vehicle met with an accident near Bharyal, driver died
एमसी शिमला का कूड़ा वाहन खाई में गिरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बालूगंज थाना के अंतर्गत भरयाल के समीप नगर निगम का कूड़ा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है।  हादसा आज सुबह उस समय हुआ जब चालक कूड़ा लेकर भरयाल संयंत्र जा रहा था। इस दौरान चालक भरयाल से पहले ट्रक से नियंत्रण खो बैठा।

विज्ञापन


 इससे ट्रक करीब 200 मीटर नीचे जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पंहुचे और बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर अचेत अवस्था में पड़े चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नगर निगम शिमला की उपमहापौर उमा कौशल ने हादसे की पुष्टि की है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed