फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MC Shimla elections: Himachal Congress will take public opinion to make manifesto

एमसी शिमला चुनाव: घोषणापत्र बनाने के लिए जनता से राय लेगी हिमाचल कांग्रेस

Thu, 07 Apr 2022 12:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Apr 2022 12:09 PM IST
सार

मई में नगर निगम शिमला के 41 वार्डों में चुनाव प्रस्तावित हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की ओर से चुनाव घोषणापत्र कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी ने सभी सदस्यों के साथ दो बैठकें भी कर ली हैं। अब जल्द घोषणापत्र तैयार किया जाएगा। 

विज्ञापन
MC Shimla elections: Himachal Congress will take public opinion to make manifesto
कांग्रेस पार्टी - फोटो : social media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए कांग्रेस जनता से राय लेकर घोषणापत्र तैयार करेगी। घोषणापत्र कमेटी की ओर से जल्द ही शिमला में घर-घर कार्यकर्ता भेजे जाएंगे। लोगों की राय जुटाने के बाद कांग्रेस पार्टी अपना घोषणापत्र जारी करेगी। मई में नगर निगम शिमला के 41 वार्डों में चुनाव प्रस्तावित हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की ओर से चुनाव घोषणापत्र कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी ने सभी सदस्यों के साथ दो बैठकें भी कर ली हैं। अब जल्द घोषणापत्र तैयार किया जाएगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि घोषणापत्र तैयार करने के लिए हर वार्ड में एक से दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा। यह वरिष्ठ कार्यकर्ता अपनी टीम के साथ अधिक से अधिक लोगों के घरों में जाकर उनसे संपर्क करेंगे।

विज्ञापन


घोषणापत्र के लिए सुझाव लेने की इस योजना से कांग्रेस पहले दौर में मतदाताओं तक पहुंचने में भी बाजी मारने की तैयारी में है। कांग्र्रेस पार्टी मुख्य तौर पर नगर निगम शिमला का चुनाव पार्किंग और पीने के पानी के मुद्दे पर लड़ेगी। नगर निगम की सत्ता पर बीते पांच वर्ष से काबिज भाजपा की नाकामियों को ही मुख्य मुद्दा बनाया जाएगा। चुनाव घोषणापत्र कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष हर्ष महाजन ने बताया कि शहरवासियों से बातचीत कर घोषणापत्र जारी किया जाएगा। जल्द ही इसके प्रारूप को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव के समय जो वायदे लोगों से करती है, उसे हर हाल में पूरा करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed