{"_id":"61b4613de9592d1cda557c22","slug":"mc-shimla-councillors-did-not-called-ward-sabha-for-bpl-cards","type":"story","status":"publish","title_hn":"MC Shimla: 26 पार्षदों और महापौर-उपमहापौर के पास गरीबों के लिए वक्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MC Shimla: 26 पार्षदों और महापौर-उपमहापौर के पास गरीबों के लिए वक्त नहीं
Sat, 11 Dec 2021 01:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:59 PM IST
सार
पूर्व मेयर कुसुम सदरेट और पूर्व उप महापौर राकेश शर्मा के वार्ड भी इस सूची में शामिल हैं। नगर निगम प्रशासन के अनुसार शहर में कुल 2550 गरीब परिवारों के बीपीएल कार्ड बनने हैं। कार्ड बनाने के लिए सभी पार्षदों का वार्ड सभा बुलाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैर सपाटे के लिए चर्चा में रहने वाले नगर निगम के पार्षदों की लापरवाही अब राजधानी के सैकड़ों गरीब परिवारों पर भारी पड़ रही है। बीपीएल कार्ड बनाने के लिए गरीब लोग आए दिन नगर निगम दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन निगम पार्षदों के पास इनके लिए वार्ड सभाएं बुलाने का मुहूर्त नहीं निकल रहा।
विज्ञापन
हालत यह है कि छह महीने में अभी तक 34 में से महज छह पार्षदों ने ही वार्ड सभाएं की हैं। महापौर सत्या कौंडल और उपमहापौर शैलेंद्र चौहान समेत 28 पार्षदों ने अभी तक अपने वार्डों में गरीब परिवारों के बीपीएल कार्ड बनाने के लिए सभाएं नहीं बुलाई हैं।
विज्ञापन
पूर्व मेयर कुसुम सदरेट और पूर्व उप महापौर राकेश शर्मा के वार्ड भी इस सूची में शामिल हैं। नगर निगम प्रशासन के अनुसार शहर में कुल 2550 गरीब परिवारों के बीपीएल कार्ड बनने हैं। कार्ड बनाने के लिए सभी पार्षदों का वार्ड सभा बुलाना अनिवार्य है। सभा में सबकी सहमति से पात्र परिवार का चयन होगा। निगम ने पात्रता की भी कई शर्तें तय की हैं। इसके अनुसार गरीब परिवार की वार्षिक आय सीमा 35 हजार या इससे कम होनी चाहिए।
विज्ञापन
निगम ने इस बारे में सभी पार्षदों को दो बार पत्र भी लिखा है। इसमें कहा गया है कि पार्षद वार्ड सभाएं बुलाएं और गरीब परिवारों के आवेदन लें। इनकी वेरिफिकेशन होते ही इन्हें कार्ड जारी हो जाएंगे। लेकिन पार्षद बैठकें नहीं बुला रहे। गरीब परिवार निगम दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। यहां जवाब मिलता है कि पार्षद ही कार्ड बनाने के लिए वार्ड सभा से प्रस्ताव पारित कर नगर निगम को आवेदन भेजेंगे।
सुविधाओं से रहना पड़ रहा महरूम
बीपीएल कार्ड न बनने या रिन्यू न होने से गरीब परिवार सस्ता राशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, स्कूली बच्चों के दाखिले, स्कॉलरशिप जैसी सुविधाओं में मिलने वाली रियायत से वंचित रह रहे हैं। बैठकें न बुलाने वाले पार्षद पहले वार्ड सचिवों को ट्रेनिंग न मिलने का बहाना बनाकर बैठकें टालते रहे। निगम ने इनकी मांग पर सचिवों को भी ट्रेनिंग दे दी। लेकिन पार्षद फिर भी बैठकें नहीं बुला रहे।
पार्षदों ने भेजे हैं गरीब परिवारों के आवेदन
शहर में अभी सिर्फ छह पार्षदों ने ही वार्ड सभा बुलाकर गरीब परिवारों के आवेदन बीपीएल कार्ड बनाने के लिए भेजे हैं। शहर के मज्याठ, टुटू, बालूगंज, खलीनी, सांगटी, विकासनगर वार्डों में ही सभाएं हुई हैं।
वार्ड जहां नहीं बुलाई गईं सभाएं
शहर के भराड़ी, रुल्दूभट्ठा, कैथू, अनाडेल, समरहिल, कच्चीघाटी, टुटीकंडी, फागली, नाभा, कृष्णानगर, लोअर बाजार, रामबाजार, जाखू, बैनमोर, संजौली चौक, इंजनघर, अपर ढली, मशोबरा, शांति विहार, भट्ठाकुफर, मल्याणा, पंथाघाटी, कसुम्पटी, छोटा शिमला, कंगनाधार, पटयोग, न्यू शिमला और कनलोग वार्ड में अभी तक वार्ड सभाएं नहीं बुलाई गई हैं।
हर पार्षद के पास अलग बहाना
भराड़ी की पार्षद तनुजा चौधरी, नाभा पार्षद सिमी नंदा, कैथू पार्षद सुनील धर, पटयोग पार्षद आशा शर्मा ने कहा कि अगले हफ्ते वार्ड सभा बुलाई जाएगी। कसुम्पटी पार्षद राकेश चौहान ने कहा कि उनके वार्ड में सचिव नहीं हैं, साथ ही लिस्ट भी गलत है। इसलिए वार्ड सभा नहीं बुला पा रहे। फागली पार्षद जगजीत बग्गा ने कहा कि उनके पास आवेदन आए हैं, इस पर बैठकें भी बुलाई जा चुकी हैं। पार्षद शैली शर्मा ने कहा कि समरहिल में सोमवार को वार्ड सभा होगी।
मेयर बोलीं, अगले हफ्ते करेंगी वार्ड सभा
मेयर सत्या कौंडल ने कहा कि स्मार्ट सिटी की बैठक के बाद वार्ड सभा बुलाई जाएगी। कहा कि उनके पास कई लोगों के आवेदन आए हैं। इनके जल्द बीपीएल कार्ड बनाएंगे।