फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC Shimla charged a ses on govt offic

सरकारी महकमों से गारबेज शुल्क की वसूली शुरू

Mon, 08 Mar 2021 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
MC Shimla charged a ses on govt offic
MC Shimla charged a ses on govt offic
कई विभागों ने भी जमा करवाया शुल्क, पांच रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से जारी किए हैं बिल
विज्ञापन

शिमला। राजधानी में सरकारी महकमों से भी नगर निगम ने कूड़ा शुल्क की वसूली शुरू कर दी है। अब तक सीपीडब्ल्यूडी, आईजीएमसी, कमला नेहरू अस्पताल, प्रदेश सचिवालय समेत कई महकमों ने शुल्क वसूला गया है। इससे नगर निगम को करोड़ों रुपये की आय हुई है। कई महकमे कूड़ा बिल देने के लिए नगर निगम पहुंच रहे हैं। वहीं, शराब के कई ठेकों को कूड़ा शुल्क देने के नोटिस जारी किए गए हैं।
अकेले केंद्रीय लोक निर्माण विभाग से ही नगर निगम को करीब तीन करोड़ रुपये की आय हुई है। कई सालों से यह विभाग कूड़ा शुल्क नहीं दे रहा था। शहर के ज्यादातर सरकारी महकमे सालों से नगर निगम को कूड़ा शुल्क नहीं दे रहे थे। निगम के कर्मचारी इनका कूड़ा तो उठाते थे, लेकिन बिल नहीं देते थे। निगम ने इस बारे में सरकार को पत्र लिखा था।
विज्ञापन

सरकार ने निर्देश जारी किए कि सभी सरकारी महकमे अपने दफ्तर के खर्च से कूड़ा शुल्क का भुगतान करेंगे। इसके बाद नगर निगम ने सरकारी महकमों को पांच रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से कूड़ा के बिल जारी किए हैं। निगम को उम्मीद है कि सालाना पांच करोड़ से अधिक की आय सरकारी महकमों से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी महकमों को देना होगा शुल्क
सभी सरकारी महकमों के कार्यालय, मुख्यालय, निदेशालय, प्रदेश विश्वविद्यालय, बोर्डों और निगमों के केंद्र, पुलिस थानों, चौकियों, आंगनबाड़ी केंद्रों से मासिक कूड़ा शुल्क लिया जाएगा। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि सरकार के निर्देश के अनुसार सरकारी महकमों को कूड़ा शुल्क के बिल जारी कर दिए हैं। कई महकमों ने बिल जारी भी कर दिए हैं।

शराब ठेकोें से 31 मार्च से पहले शुल्क वसूलने के निर्देश
शहर में शराब के ठेकों से 31 मार्च से पहले कूड़ा शुल्क वसूलने के निर्देश जारी किए गए हैं। हर साल 31 मार्च को ठेकों के लिए नए सिरे से टेंडर होते हैं। ऐसे में कई संचालक कूड़ा शुल्क दिए बिना ही गायब हो जाते हैं। इस बार निगम 31 मार्च से पहले ही इनसे वसूली करने जा रहा है। कई ठेकों को नोटिस भी दे दिए गए हैं। यदि बिल नहीं दिए तो बिजली और पानी कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed