शिमला में येलो लाइन के बाहर वाहन पार्क करने पर लगेगा इतना जुर्माना, एमसी ने लिया फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों को अब येलो लाइन पार्किंग में ही अपनी गाड़ियां खड़ी करनी पड़ेंगी। सड़क पर अवैध रूप से गाड़ियां पार्क करने पर न सिर्फ चालान कटेगा बल्कि नगर निगम तीन गुना जुर्माना भी लगाएगा।
खलीनी बस हादसे के बाद मंगलवार को बुलाए नगर निगम के विशेष सदन में शहर के नए पार्किंग प्लान को मंजूरी दे दी गई। महापौर कुसुम सदरेट की अध्यक्षता में हुई बैठक में 11,533 वाहनों को पार्किंग सुविधा देने के लिए शहर में येलो लाइन लगाने का फैसला लिया गया।
यह लाइन नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और एनएच की सड़क पर लगाई जाएगी। सड़क पर येलो लाइन लगाने का काम एक दो दिन में शुरू होगा। निगम आयुक्त पंकज राय ने कहा कि पार्किंग प्लान शहरवासियों के सुझाव से तैयार किया है।
निगम को लोगों ने चार सुझाव दिए हैं जिन्हें प्लान में शामिल किया जा रहा है। शहर में आने वाली बसें अब सर्कुलर रोड पर खड़ी नहीं हो सकेंगी। इनके लिए टूटीकंडी बाईपास पर ब्लू लाइन लेगेगी। इस लाइन में पार्किंग का भी बसों से शुल्क लिया जाएगा।
लोगों को ऐसे मिलेंगे पार्किंग के परमिट
सभी पार्किंग ठेके पर दी जाएंगी। बड़ी पार्किंग की टेंडर प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी होगी। वार्डों की छोटी पार्किंग में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर जगह मिलेगी। येलो लाइन लगने के बाद लोग नगर निगम में पार्किंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रशासन स्थानीय पार्षद से इन आवेदनों को वेरिफाई करने के बाद पार्किंग के परमिट देगा। लोग एक, तीन और छह माह से लेकर एक साल तक का परमिट ले सकते हैं।
स्थानीय लोगों को मिलेगी प्राथमिकता
वार्डों में लगने वाली येलो लाइन में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता मिलेगी। वार्ड पार्षद बताएंगे कि किस जगह पर किस व्यक्ति को जगह दी जानी चाहिए। यदि किसी व्यक्ति के पास दो गाड़ियां हैं, तो उसे एक गाड़ी को ही घर के नजदीक पार्क करने की अनुमति मिलेगी। जगह की उपलब्धता पर ही घर के पास दूसरी गाड़ी को पार्किंग मिलेगी।
यह रहेगा शुल्क
व्यवसायिक क्षेत्र
समय छोटी कार बड़ी कार दोपहिया
0-2 15 20 5
0-4 30 40 10
0-6 50 60 20
0-12 100 120 40
0-24 170 200 80
मासिक 2000 2500 750
रिहायशी एरिया
0-2 10 10 5
0-4 15 20 5
0-6 20 25 10
0-12 25 30 15
0-24 30 35 20
मासिक 600 800 300