फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC member now call meeting in shimla

आखिरकार नींद से जागे पार्षद, बीपीएल कार्ड के लिए बुलाई वार्ड सभा

Fri, 17 Dec 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
MC member now call meeting in shimla
एक हफ्ते के भीतर सात ने बुलाईं बैठकें, आठ महीने में सिर्फ छह ने बुलाई थी सभाएं
विज्ञापन

बीपीएल सूची में निकल रहे कई मृतकों के नाम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में गरीब परिवारों के बीपीएल कार्ड न बनाने और मृतकों को सूची से बाहर न करने के मामले पर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे नगर निगम पार्षद अब बैठकें बुलाने को तैयार हैं। फजीहत होने के बाद कई वार्डों के पार्षदों ने वार्ड सभाएं बुला ली हैं।
आठ महीने में 34 में से सिर्फ छह पार्षदों ने ही गरीब परिवारों के आवेदन लिए थे। पार्षदों की लापरवाही के चलते गरीब परिवार जहां बीपीएल कार्ड नहीं बना पा रहे थे, तो कई मृतक इस सूची में शामिल थे। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया। असर यह हुआ कि एक हफ्ते के भीतर ही सात वार्डों में अब गरीब परिवारों के बीपीएल कार्ड के लिए आवेदन ले लिए जाएंगे। इनमें दो वार्डों समरहिल और इंजनघर के पार्षदों ने बैठकें बुलाकर सैकड़ों गरीबों के आवेदन ले लिए हैं। अकेले इंजनघर वार्ड में 167 परिवारों ने बीपीएल कार्ड के लिए आवेदन किया है। वहीं पटयोग, बैनमोर और अपर ढली वार्ड के पार्षदों ने भी गरीब परिवारों के आवेदन मांग लिए हैं। सोमवार तक इन तीनों वार्डों में बैठकें होने के बाद गरीब परिवारों के आवेदन नगर निगम को भेज दिए जाएंगे। नाभा और भराड़ी वार्ड रविवार को वार्ड सभा होगी। पार्षद सिमी नंदा ने कहा कि लोग रविवार को नाभा क्लब में 11 बजे बैठक रखी गई है। पार्षद तनुजा चौधरी ने बताया कि भराड़ी में सवा 12 बजे वार्ड सभा होगी।
विज्ञापन

मेयर-पूर्व मेयर समेत 21
वार्डों ने नहीं बुलाई बैठकें
शहर में मेयर सत्या कौंडल के संजौली वार्ड और पूर्व मेयर कुसुम सदरेट के अनाडेल वार्ड समेत 21 वार्डों के पार्षदों ने अभी तक वार्ड सभाएं नहीं बुलाई हैं। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि सभी पार्षदों को समय से बीपीएल कार्ड के लिए वार्ड सभाएं बुलाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed