फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC fillup vacant post from Sheb socity

सैहब से भरे जा सकते हैं सफाई के खाली पद

Tue, 18 Jan 2022 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
MC fillup vacant post from Sheb socity
नगर निगम ने तैयार किया प्रस्ताव, जल्द ही सरकार को भेजने की तैयारी
विज्ञापन

निगम में खाली हैं सफाई कर्मियों के 234 पद
नियमित पदों पर मिलेगी कर्मियों को नियुक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम में खाली पड़े सफाई कर्मियों के सैकड़ों पदों पर अब सैहब सोसायटी के कर्मचारियों को तैनाती दी जा सकती है। नगर निगम प्रशासन ने इस बारे में प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द ही इसे मंजूरी के लिए सरकार को भेजा जाएगा।
निगम प्रशासन के अनुसार वर्तमान में सफाई कर्मचारियों के कुल 234 पद खाली हैं। हर महीने कई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे खाली पदों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते कई साल से इन पदों को भरने की बजाय नगर निगम आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं ले रहा है। अब खाली पद भरने के लिए नया प्रस्ताव बनाया गया है। इन खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया करने की बजाय सैहब सोसायटी में काम कर रहे कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर सफाई कर्मचारी के नियमित पदों पर नियुक्ति देने का प्रस्ताव है। इसमें फील्ड स्टाफ, वाहन चालकों समेत दफ्तर में काम कर रहे कर्मचारियों के खाली पदों का ब्योरा सरकार को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

सैहब सोसायटी के कर्मचारी घरों से कूड़ा उठाने का काम करते हैं। बीते 12 साल से कई कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन यह सोसायटी के अधीन हैं। सरकारी कर्मचारियों के मुकाबले इनकी तनख्वाह काफी कम हैं। इनका कहना है कि उन्हें नियमित पदों पर तैनाती दी जाए। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि इस बारे में प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसे सरकार को भेजा जाएगा। सरकार इस पर जो भी फैसला लेगी, उसके अनुसार भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री दे चुके हैं भरोसा
हाल ही में नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन और सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी मेयर सत्या कौंडल की अगुवाई में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज से मिले थे। दोनों यूनियनों ने अपना पक्ष रखा है। इनका कहना है कि सैहब सोसायटी से नियमित पद भरने से इनके कर्मचारियों का भविष्य भी सुरक्षित हो जाएगा। मंत्री ने इस पर सरकार से बात करने का भरोसा दिया है। हालांकि, इस प्रस्ताव पर मंजूरी देना आसान नहीं होगा। प्रदेश भर में अब सरकार नियमित सफाई कर्मचारियों के पद भरने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही। ज्यादातर जगह सफाई व्यवस्था आउटसोर्स कर्मचारियों के हवाले कर दी गई है। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि प्रस्ताव तैयार कर लिया है और इसे सरकार को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed