फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC election

नगर निगम चुनाव : 31 मार्च तक मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश

Sat, 25 Feb 2023 01:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
MC election
राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया मतदाता सूचियां बनाने का शेड्यूल
विज्ञापन

पहली जनवरी 2023 तक 18 साल की आयु पूरी करने वाले बना सकेंगे वोट
आठ माह में तीसरी बार प्रशासन को करनी पड़ेगी मतदाता सूची बनाने की कसरत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में नगर निगम चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियां तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। शहर में 34 वार्डाें के अनुसार अब मतदाता सूचियां बनानी होंगी।
आयोग ने शुक्रवार को इस बारे में अधिसूचना जारी कर 31 मार्च तक अंतिम मतदाता सूचियां तैयार कर इनके प्रकाशन के निर्देश दिए हैं। आयोग की ओर मतदाता सूचियां तैयार करने को लेकर शेड्यूल भी जारी किया है। इसके अनुसार छह मार्च से ही मतदाता सूचियां बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिला प्रशासन छह मार्च को मतदाता सूची का प्रारूप तैयार कर इसका प्रकाशन करेगा। इसके बाद लोग मतदाता सूचियाें पर अपनी आपत्तियों और दावे पेश कर सकते हैं। तय समय सीमा में पुनर्निरीक्षण अधिकारी को इन पर फैसला देना होगा। यदि इस पर सहमति नहीं होती है तो दोबारा आपत्तियां और दावे पेश किए जा सकते हैं। 31 मार्च तक हर हाल में अंतिम मतदाता सूची तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन




युवा मतदाताओं को भी मतदान का मौका
युवा जो पहली जनवरी 2023 को 18 साल की आयु पूरी कर रहे हैं, वह भी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। जिला प्रशासन की ओर से छह मार्च को जारी होने वाली मतदाता सूचियों का प्रारूप निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों के अलावा नगर निगम शिमला और संबंधित तहसील कार्यालय में लोगों के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगा। साथ ही जिला उपायुक्त और राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी इसे देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां जानिए कब क्या होगा
मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 6 मार्च
पुनरीक्षण अधिकारी के पास आपत्ति-दावे 7 मार्च से 16 मार्च तक
इन आपत्ति-दावाें का निपटारा 23 मार्च तक
पुनरीक्षण अधिकारी के फैसले के खिलाफ अपील 27 मार्च तक
इन अपीलों का निपटारा 29 मार्च तक
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 31 मार्च

इनसेट
जून से लंबित है चुनाव तीसरी बार बन रही सूची
शिमला नगर निगम के चुनाव बीते साल जून से लंबित है। वार्डाें के पुनर्सीमांकन के विवाद के चलते चुनाव न होने से शहरवासियों को भी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। सदन न होने से जहां शहर में निर्माण कार्य रुक गए हैं तो दूसरी ओर आम जनता को भी पार्षदों की ओर से जारी होने लाले प्रमाण पत्रों के लिए भटकना पड़ रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने तीसरी बार मतदाता सूचियां बनाने के निर्देश दिए हैं। बीते साल पहले 36 वार्ड फिर बाद में पांच वार्ड की मतदाता सूचियां बनाने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। अब तीसरी मर्तबा प्रशासन को 34 वार्ड की मतदाता सूची बनानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article