फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mc election himachal: 14 lakh voters will decide the fate of candidates

नगर निगम चुनाव हिमाचल: 14 लाख वोटर तय करेंगे प्रत्याशियों का भविष्य

Thu, 18 Mar 2021 10:46 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Mar 2021 10:46 AM IST
सार

  • नगर निगम चुनाव हिमाचल
  • 14 लाख वोटर तय करेंगे प्रत्याशियों का भविष्य
  • धर्मशाला, सोलन, मंडी और पालमपुर एमसी के होंगे चुनाव
  • कुल 534 पोलिंग स्टेशन बनाए गए

विज्ञापन
mc election himachal: 14 lakh voters will decide the fate of candidates
नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मशाला, सोलन, मंडी और पालमपुर नगर निगम के चुनाव में कुल 13.8 लाख वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चौपाल, टुटू और धर्मपुर ब्लॉक के पंचायत चुनाव में करीब 1.60 लाख वोटर पंचायत प्रधान पदों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। शहरी निकायों और पंचायत चुनाव में वोट देने वाले वोटरों की यह संख्या बढ़ सकती है। इन चुनावों के लिए कुल 534 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।    

विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार चारों नगर निगम क्षेत्रों में कुल वोटरों की संख्या 138666 है। मंडी नगर निगम क्षेत्र में 32,533 वोटर, पालमपुर 33,333, धर्मशाला 37,986 और सोलन नगर निगम क्षेत्र में कुल 34,814 वोटर पंजीकृत हैं। इसके अलावा  जिला शिमला के चौपाल और टूटू ब्लाकों के पंचायत प्रधान और जिला मंडी के धर्मपुर ब्लॉक के पंचायत प्रधान पदों के लिए कुल 1,60,400 वोटरों का पंजीकरण हुआ है।
विज्ञापन


शिमला जिले के चौपाल ब्लॉक में कुल वोटर 51,090 और टुटू ब्लॉक में वोटरों की संख्या 38,403 है। जबकि जिला मंडी के धर्मपुर ब्लाक के पंचायतों में वोटरों की संख्या 70,907 हैं। आयोग के चुनाव अधिकारी संजीव महाजन ने बताया कि चुनावों में मताधिकार का प्रयोग करने वाले वोटरों की संख्या अभी बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed