फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mc closed Ajivika bhavan affter inaguration

उद्घाटन कर भवनों में ताले जड़ता गया नगर निगम

Thu, 02 Jun 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Mc closed Ajivika bhavan affter inaguration
नगर निगम ने चुनावी साल में करोड़ों के प्रोजेक्टों के उद्घाटन करवाए फिर लगा दिए ताले आजीविका भवन में शिफ्ट होनी है तिब्बती मार्केट
विज्ञापन

भाजपा शासित एमसी का चुनावी साल में स्टंट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भाजपा शासित नगर निगम ने चुनावी साल में राजधानी में करोड़ों रुपये के प्रोजेक्टों के उद्घाटन तो कर दिए लेकिन शहरवासियों को इनकी सुविधा नहीं मिल रही। नगर निगम ने बीते माह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से छह करोड़ रुपये की लागत से बने आजीविका भवन का उद्घाटन करवाया था। लेकिन दो हफ्ते बाद भी तिब्बती मार्केट और तहबाजारी इसमें शिफ्ट नहीं किए गए।
कारोबारी नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं लेकिन आजीविका भवन में ताले लटके हैं। कृष्णानगर में 6.49 करोड़ रुपये की लागत से गरीब परिवारों के लिए बने आवासों का उद्घाटन होने के बाद इन्हें भी बंद रखा है। गरीब परिवार किराये के मकान में रह रहे हैं। तर्क दिया जा रहा है कि गरीब परिवारों की सूची तैयार की जा रही है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने 25 मई को झांसी पार्क के पास 35 लाख रुपये की लागत से तैयार टेस्ट लैब की शुरुआत की थी। शहर के अस्पतालों में टेस्ट को लेकर चल रहे संकट से इस लैब से राहत मिलने की उम्मीद थी। लेकिन हकीकत यह है कि उद्घाटन के एक हफ्ते बाद भी लैब में टेस्ट नहीं हो रहे। लैब में अभी दो तकनीशियन रखे जाने हैं। टेस्ट के लिए किट और केमिकल तक नहीं हैं।
विज्ञापन

दो माह में हुए हैं 40 से अधिक उद्घाटन
मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री से उद्घाटन करवाने के बाद नगर निगम ने ज्यादातर प्रोजेक्टों पर ताले लगा दिए हैं। नगर निगम के चुनाव को देखते हुए शहर में दो माह में 40 से ज्यादा कार्यों के उद्घाटन किए गए हैं। लेकिन इनकी जमीनी हकीकत यह है कि आम जनता को इनका कोई फायदा नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बड़े प्रोजेक्टों पर भी लगे हैं ताले
छोटा शिमला बाजार में बुक कैफे
पटयोग वार्ड (न्यू शिमला) के सेक्टर वन में बुक कैफे
कसुम्पटी बाजार में व्यावसायिक परिसर
कई वार्डों में बनीं स्टील पार्किंग
वो शिलान्यास जहां काम नहीं हुआ शुरू
लोकल बस स्टैंड पर आठ करोड़ से बहुमंजिला पार्किंग प्रोजेक्ट
एसडीए परिसर विकासनगर में सात करोड़ का पार्किंग प्रोजेक्ट
मेयर बोलीं, जल्द मिलेगी सुविधा
नगर निगम की लैब में कर्मचारी तैनात किए जा रहे हैं। सदन ने इसे मंजूरी भी दे दी है। जल्द टेस्ट सुविधा शुरू होगी। बाकी प्रोजेक्टों की सुविधा भी जल्द जनता को मिलेगी।
-सत्या कौंडल, महापौर नगर निगम शिमला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed