फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mayor will not buy new car, Baluganj The rent of new shops built in

Shimla News: महापौर नहीं लेंगे नई गाड़ी, बालूगंज में बनीं नई दुकानों का किराया घटेगा

Tue, 29 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mayor will not buy new car, Baluganj
The rent of new shops built in
महापौर बोले, पुरानी गाड़ी से चला लेंगे काम
विज्ञापन

उपमहापौर की गाड़ी के लिए सरकार को भेजेंगे प्रस्ताव

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान अपने लिए नई सरकारी गाड़ी नहीं लेंगे। नगर निगम सदन में महापौर सुरेंद्र चौहान ने नई गाड़ी खरीदने के प्रस्ताव को रद्द कर दिया।

महापौर ने कहा कि वह अभी अपनी पुरानी गाड़ी से काम चला लेंगे। निगम प्रशासन ने मेयर के लिए फाॅरच्यूनर या क्रिस्टा गाड़ी खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया था। इसे अब रद्द कर दिया है। सदन ने अफसरों के लिए दो इनोवा गाड़ियां खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इन अधिकारियों की गाड़ियां 15 साल पुरानी हैं। ऐसे में इनके लिए नई गाड़ियां खरीदी जाएंगी।
विज्ञापन

उपमहापौर के लिए सरकारी गाड़ी की सुविधा देने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। सदन ने इस प्रस्ताव काे मंजूरी दी। बालूगंज में बनीं दुकानों के बढ़े हुए हिस्से का किराया घटाने को भी मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी यह किराया 100 रुपये प्रति वर्ग फीट तय किया था। अब इसे 60 रुपये प्रति वर्ग फीट किया है। सदन ने लिफ्ट और छोटा शिमला पार्किंग का विवाद सहमति से सुलझाने का मामला सरकार को भेजने का फैसला लिया है। पार्किंग संचालक ने मध्यस्थता में चल रहे इस मामले को फैसले से पहले आपसी सहमति से सुलझाने का प्रस्ताव दिया है। जल्द ही यह दोनों पार्किंग निगम को मिल सकती है।




सदन में 10 पार्षदों ने रखे जनता से जुड़े प्रस्ताव
सदन ने 10 पार्षदों के लाए प्रस्तावों को भी मंजूरी दी। पार्षद चमन प्रकाश ने खलीनी में सामुदायिक भवन बनाने, भवगतीनगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, पार्षद विनीत शर्मा ने शांति विहार सामुदायिक भवन में स्वास्थ्य केंद्र खोलने, ममता चंदेल ने भज्जी हाउस के पास बने पार्क को पार्किंग में बदलने, पार्षद सरोज ठाकुर ने नगर निगम से जगह न मिलने पर निजी भवनों में स्वास्थ्य केंद्र खोलने का प्रस्ताव रखा। पार्षद आशा शर्मा ने पटयोग में भवन मालिकों को पार्किंग के लिए बेसमेंट खोलने की मंजूरी देने, पार्षद किरण शर्मा ने स्वच्छता अभियान के पैरामीटर पार्षदों को उपलब्ध करवाने, वीरेंद्र ठाकुर ने रास्तों पर उगी झाड़ियों को काटने के लिए कटर उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव रखा। इन सभी को सदन ने मंजूरी दे दी।



सदन के फैसले जो जनता को देंगे राहत
शांति विहार में बने निगम के नए भवन में खुलेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
17 लाख रुपये से बालूगंज से दीपक प्रोजेक्ट तक बनेगा पैदल रास्ता
परिजनों को निगम की दुकानों-स्टॉलों का आवंटन करने को मंजूरी
नगर निगम अब खुद चलाएगा समरहिल सामुदायिक भवन
नगर निगम की पिछले वित्तीय वर्ष की बैलेंस शीट को मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article