फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mayor and deputy mayor for municipal corporation shimla

MC SHIMLA: अब मेयर की कुर्सी के लिए जोर आजमाइश, भाजपा का पलड़ा भारी

Mon, 19 Jun 2017 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 19 Jun 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
Mayor and deputy mayor for municipal corporation shimla

विधानसभा का सेमीफाइनल माने जा रहे शिमला नगर निगम चुनाव के परिणाम आने के बाद अब मेयर और डिप्टी मेयर की कुर्सी के लिए जोर आजमाइश तेज हो गई है। नगर की सरकार को बनाने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। पूर्ण बहुमत का दावा करने वाली भाजपा निर्दलीय समेत 18 पार्षदों को कांग्रेसियों के साये से दूर पंचकूला ले गई है। 

विज्ञापन


रविवार को दिन भर इन पार्षदों के साथ भाजपा नेताओं की बैठकों का दौर चलता रहा। उधर, कांग्रेस की ओर से नगर निगम पर काबिज होने के लिए मुख्यमंत्री ने मोर्चा संभाल लिया है। सीएम ने ओक ओवर में पंद्रह पार्षदों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति तैयार की।
विज्ञापन


सोमवार को नगर निगम के नव निर्वाचितों के शपथ लेने के बाद मेयर और डिप्टी मेयर का भी चुनाव होगा। इस दौरान क्रॉस वोटिंग भी हो सकती है। भाजपा का दावा है कि कांग्रेस समर्थित कुछ पार्षद उनके सपंर्क  में है, वहीं कांग्रेस भी भाजपा खेमे में सेंधमारी के प्रयास में है। इसके लिए पूरे तंत्र को लगा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दलीय समेत 18 पार्षदों के साथ भाजपा नेताओं ने पंचकूला में डाला डेरा

Mayor and deputy mayor for municipal corporation shimla

शिमला नगर निगम के इतिहास में पहली बार सत्ता के करीब पहुंची भाजपा शनिवार को ही निर्दलीय राकेश शर्मा के साथ 18 पार्षदों को हरियाणा ले गई थी। रविवार को भी पूरा दिन इन पार्षदों को पंचकूला के एक निजी होटल में रखा गया। जीत का जश्न मनाने के नाम पर ले जाए गए इन पार्षदों के फोन तक बंद हैं।

सूत्रों के अनुसार कल दोपहरबाद इन पार्षदों को पहले शिमला स्थित पार्टी कार्यालय लाया जाएगा। वहां मेयर और डिप्टी मेयर के नाम तय करने को बैठक होगी। उसके बाद इन्हें तीन बजे नगर निगम कार्यालय पहुंचाया जाएगा। भाजपा की कोशिश है कि सदन में जाने तक इन पार्षदों का किसी से संपर्क न हो सके। 

उधर, नगर निगम चुनाव में 12 सीटें हासिल करने वाली कांग्रेस 3 निर्दलियों और एक माकपा पार्षद के सहारे मेयर और डिप्टी मेयर पद पर दावा ठोक रही है। कांग्रेस अब भाजपा समर्थित दो पार्षदों को तोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। रविवार को ओकओवर में पार्षदों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू में इस मामले पर लंबी मंत्रणा हुई।

मेयर पद के लिए नाम पर नहीं खुले पत्ते

Mayor and deputy mayor for municipal corporation shimla

नगर निगम शिमला पर कब्जे का दावा कर रही भाजपा और कांग्रेस दोनों ही मेयर और डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी को लेकर पत्ते नहीं खोल रहे हैं। हालांकि, भाजपा की ओर से कुसुम सदरेट का नाम सबसे चल रहा है। 


लेकिन पद एससी ओपन होने के कारण कई और भी इसकी दौड़ में आ गए हैं। भाजपा के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय का कहना है कि पार्षदों की बैठक में ही सोमवार को अंतिम फैसला होगा। कांग्रेस, भाजपा की ओर से नाम सामने आने का इंतजार कर रही है, ताकि उसी के अनुसार सेंध लगाई जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed