Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   matric pass candidates eligible for exam of HRTC conductor bharti by HPSSC hamirpur

दसवीं पास अभ्यर्थियों को राहत, दे सकेंगे कंडक्टर भर्ती परीक्षा

Sat, 10 Oct 2020 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 10 Oct 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
matric pass candidates eligible for exam of HRTC conductor bharti by HPSSC hamirpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कंडक्टर भर्ती को लेकर कोर्ट गए दसवीं पास 44 अभ्यर्थियों को राहत मिल गई है। ये पथ परिवहन निगम की बस कंडक्टर की भर्ती परीक्षा दे सकेंगे। न्यायालय का दरवाजा खटखटाने वाले केवल 44 अभ्यर्थियों को ही परीक्षा में बैठने की अनुमति मिली है। कर्मचारी चयन आयोग ने एचआरटीसी बंस कंडक्टर पोस्ट कोड 762 के अंतर्गत 568 पदों को भरने के लिए दिसंबर 2019 में ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। 

विज्ञापन


भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में बस कंडक्टर के लिए 12वीं पास और वैध बस कंडक्टर लाइसेंस होना अनिवार्य है। आयोग के पास करीब 65,000 आवेदन पहुंचे। जिसमें से 5,000 आवेदन अपात्र पाए जाने के बाद रद्द कर दिए गए। भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की शर्त के कारण पूर्व में एचआरटीसी में कौशल विकास योजना में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके करीब 44 अभ्यर्थी इस परीक्षा से बाहर हो गए। आरएंडपी रूल से नाखुश यह अभ्यर्थी प्रदेश उच्च न्यायालय में चले गए।
विज्ञापन


हाल ही में न्यायालय ने कर्मचारी चयन आयोग को निर्देश दिए कि एचआरटीसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके दसवीं पास युवाओं को बस कंडक्टर के लिए आवेदन करने की अनुमति दी जाए। चयन आयोग ने इन सभी 44 अभ्यर्थियों से 7 दिन के भीतर ऑफलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क सहित मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी ऑफलाइन ही प्रदान किए जाएंगे। हाईकोर्ट ने केवल आवेदन पत्र जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। चयन आयोग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि बेशक यह अभ्यर्थी ऑफलाइन आवेदन और लिखित परीक्षा दे सकते हैं, लेकिन इनकी नियुक्तियां और अंतिम चयन प्रदेश उच्च न्यायालय के भविष्य में होने वाले फैसले पर ही निर्भर करेगा। लिखित परीक्षा देने से यह अभ्यर्थी अंतिम चयन के लिए पात्र नहीं माने जा सकते। 

6 फरवरी 2020 के बाद का कंडक्टर लाइसेंस नहीं होगा मान्य
कर्मचारी चयन आयोग ने एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती परीक्षा देने वाले व्यक्तियों को सूचित किया है कि इस परीक्षा के लिए 12वीं पास होना और 6 फरवरी 2020 से पहले का कंडक्टर लाइसेंस होना अनिवार्य है। उपरोक्त तिथि के बाद कंडक्टर लाइसेंस बनाने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा के लिए अयोग्य माने जाएंगे। साथ ही 1 जनवरी 2019 को अभ्यर्थियों की आयु 18 से 39 वर्ष के बीच होनी चाहिए।


चयन आयोग ने 5 अक्तूबर 2020 को प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद 44 अभ्यर्थियों से ऑफलाइन आवेदन निर्धारित परीक्षा शुल्क सहित मांगे हैं। इन अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी ऑफलाइन ही उपलब्ध कराए जाएंगे। 18 अक्तूबर को सुबह के सत्र में एचआरटीसी बस कंडक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा होगी। 304 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। - डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed