फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mataur-Shimla fourlane: The wait is over, both ends of Daulatpur tunnels met

मटौर-शिमला फोरलेन: इंतजार खत्म, दौलतपुर सुरंगों के दोनों छोर मिले

Sat, 20 Jul 2024 05:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Jul 2024 05:09 PM IST
सार

दौलतपुर से तरसूह के बीच बनीं दो सुरंगों के छोर आपस में मिल गए हैं। शनिवार को इसकी ब्रेकथ्रू सेरेमनी आयोजित की गई। 

विज्ञापन
Mataur-Shimla fourlane: The wait is over, both ends of Daulatpur tunnels met
दौलतपुर सुरंग के दोनों छोर मिले - फोटो : संवाद

विस्तार

मटौर से शिमला के लिए बन रहे फोरलेन के अंतर्गत दौलतपुर से तरसूह के बीच बनीं दो सुरंगों के छोर आपस में मिल गए हैं। शनिवार को इसकी ब्रेकथ्रू सेरेमनी आयोजित की गई।  इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों ने दोनों सुरंगों का निरीक्षण किया। करीब 600 मीटर लंबी इन दोनों सुरंगों से वाहन चालकों का सफर करीब 18 किलोमीटर कम हो जाएगा। शनिवार को निरीक्षण के बाद अगली रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


करीब डेढ़ सौ करोड़ की लागत से निर्माणाधीन इन सुरंगों से यातायात बहाल होने के बाद वाहन चालकों की जहां समय पर बचत होगी। वहीं, ऊंचे मालवाहक वाहन भी सीधे कांगड़ा और अन्य इलाकों में पहुंच सकेंगे। कंपनी का दिसंबर से पहले फोरलेन पर यातायात बहाल करने का लक्ष्य है। शनिवार को ब्रेकथ्रू सेरेमनी के दौरान दोनों सुरंगों के छोरों को आपस में मिला दिया गया।  फोरलेन निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर कविराज चौहान ने इसकी जानकारी दी। इस दौरान एनएचएआई और कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से बड़े अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed