{"_id":"650a8b00e0ac43e52e01fe78","slug":"mata-baglamukhi-temple-mandi-devi-devta-and-demons-war-devvani-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आसुरी शक्तियां देवताओं पर पड़ीं भारी, देववाणी में सुनाया हार जीत का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आसुरी शक्तियां देवताओं पर पड़ीं भारी, देववाणी में सुनाया हार जीत का फैसला
Wed, 20 Sep 2023 01:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:59 PM IST
सार
ढाका बंगाल के टापु से शुरू हुए देवताओं व आसुरी शक्तियों के इस युद्ध को भारत देश के विभिन्न स्थानों पर लड़ा गया।
विज्ञापन
माता की वार्षिक जाग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माता बगलामुखी मंदिर सेहली मंडी में मंगलवार रात को माता की वार्षिक जाग का आयोजन किया गया। जिसमें माता ने अपने छरनाटों व पुजारी के माध्यम से मौजूद श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। वहीं, देवी देवताओं के बीच हुए युद्ध का वृतांत भी सुनाया। बताया गया कि इस बार देवताओं पर आसुरी शक्तियां भारी पड़ीं।
विज्ञापन
ढाका बंगाल के टापु से शुरू हुए देवताओं व आसुरी शक्तियों के इस युद्ध को भारत देश के विभिन्न स्थानों पर लड़ा गया। पहले पांच युद्धों में आसुरी शक्तियां व देवताओं की बराबरी रही। जबकि छठे युद्ध में आसुरी शक्तियों ने धोखे से देवताओं को हरा कर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
माता ने पुजारी के माध्यम से बताया कि आसुरी शक्तियों की जीत से इस बार जानमाल की भारी हानि होगी, आपदाएं आ सकती हैं। फसलों की तबाही होगी। इस दौरान मंदिर में विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा भजन कीर्तन भी किया गया। वहीं विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
मान्यता है कि भादों माह के दौरान देवी-देवताओं के कपाट बंद रहते हैं और इस दौरान देवी-देवताओं के बीच युद्ध होता है। जिसका वृतांत जाग यानि धार्मिक आयोजन के दौरान पुजारी सुनाते हैं।