यहां खिलाड़ियों को टिप्स देने स्टेडियम पहुंच गए क्रिकेट के भगवान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर अचानक स्टेडियम पहुंच गए। परिवार के साथ धर्मशाला में छुट्टियां बिताने पहुंचे भारतरत्न एवं क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर बुधवार को अचानक क्रिकेट स्टेडियम पहुंच गए।
सचिन सुबह करीब 11 बजे स्टेडियम में अकेले ही पहुंचे। सचिन तेंदुलकर ने यहां अंडर-19 क्रिकेट कोचिंग कैंप में भाग ले रहे खिलाड़ियों को बल्लेबाजी के कई गुर सिखाए।
सचिन के गुर सीखने वालों में उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी शामिल थे। अर्जुन धर्मशाला में अंडर-19 क्रिकेट कोचिंग कैंप में भाग ले रहे हैं। युवा क्रिकेटरों ने सचिन के साथ खूब मस्ती भी की।
एक घंटा युवा क्रिकेटरों काेे दिए टिप्स
करीब 1 घंटा युवा क्रिकेटरों को टिप्स देने के बाद सचिन वापस अपने होटल पवेलियन चले गए। इस दौरान जमकर बारिश भी हुई। दिन को ही अंधेरा हो गया। सचिन ने होटल में मौसम का खूब लुत्फ उठाया।
सचिन धर्मशाला में अपनी पत्नी अंजलि सहित पहुंचे हुए हैं। खराब मौसम की वजह से सचिन बुधवार को ज्यादा सैर सपाटा नहीं कर पाए। सचिन चार मई को एचपीसीए स्टेडियम में चार से साढ़े चार बजे के बीच आयोजित कार्यक्रम में क्रिकेट म्यूजियम का शिलान्यास करेंगे। वे एनसीए के सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी और एचपीसीए की डे-अकेडमी का उद्घाटन भी करेंगे।