फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Massive fire broke out in Tiyun village of Laghati Kullu four houses burnt

Kullu Laghati Fire: कुल्लू की लगघाटी के तियून गांव में लगी भीषण आग, चार मकान जलकर हुए राख, मची अफरा-तफरी

Sun, 24 Nov 2024 01:46 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 24 Nov 2024 01:46 PM IST
सार

ग्रामीणों ने जैसे-तैसे आग के कहर से मकानों को बचा लिया। आग की इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Massive fire broke out in Tiyun village of Laghati Kullu four houses burnt
Kullu Fire - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगघाटी के तहत दुर्गम गांव तियून में शनिवार को भीषण अग्निकांड हो गया। आग की घटना में चार मकान जलकर राख हो गए हैं, जबकि साथ अन्य मकानों को ग्रामीणों ने जैसे-तैसे आग के कहर से बचा लिया। आग की इस घटना में लाखों का नुकसान होने का अनुमान है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार तियून गांव में शनिवार शाम को अचानक एक मकान में चिंगारी सुलग गई। मकान में आग चारों ओर फैल गई। 

विज्ञापन




आग लगने के बाद गांव के लोग आग पर काबू पाने के लिए दौड़े, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि यह साथ लगते मकान में भी लग गई। एक के बाद एक चार घर आग की चपेट में आ गए। आग लगने के बाद यहां पर अफरा-तफरी मच गई। आग के कहर को देखते हुए लोग जान बचाकर भागे। पूरा गांव में आग की लपटें उठती रहीं और लोगों में अफरा-तफरी वाला माहौल रहा। गौर रहे कि लगघाटी का तियून गांव काफी दुर्गम है। यहां तक सड़क नहीं निकली है। ऐसे में गांव तक दमकल के वाहन पहुंच नहीं सकता। ग्रामीणों को दमकल की सहायता नहीं मिल पाई है। देखते ही देखते चार परिवारों के आशियाने जल गए। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की ओर से हलका पटवारी को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन


मानगढ़ पंचायत की प्रधान रीना देवी ने कहा कि आग में चार मकान जलकर राख हुए हैं। आग की घटना में लाखों का नुकसान है। इस संबंध में एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने कहा कि अग्नि प्रभावित परिवारों को नियमानुसार फौरी राहत दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed