फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Masjid dispute Mandi: 20 hours before the hearing, the committee is busy removing the illegal construction its

मस्जिद विवाद मंडी: सुनवाई से 20 घंटे पहले अवैध निर्माण खुद हटाने में जुटी मुस्लिम वेलफेयर कम्युनिटी

Thu, 12 Sep 2024 07:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Sep 2024 07:31 PM IST
सार

नगर निगम मंडी के तहत पैलेस कॉलोनी-1 में जेल रोड के पास मस्जिद में कथित अवैध निर्माण को लेकर उपजे विवाद के बाद मुस्लिम वेलफेयर कम्युनिटी ने खुद निर्माण हटाना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Masjid dispute Mandi: 20 hours before the hearing, the committee is busy removing the illegal construction its
अवैध निर्माण खुद हटाने में जुटी मुस्लिम वेलफेयर कम्युनिटी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नगर निगम मंडी के तहत पैलेस कॉलोनी-1 में जेल रोड के पास मस्जिद में कथित अवैध निर्माण को लेकर उपजे विवाद के बाद मुस्लिम वेलफेयर कम्युनिटी ने खुद निर्माण हटाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को आयुक्त कोर्ट में मामले की सुनवाई शुरू होने से 20 घंटे पहले समुदाय ने निर्माण गिराना शुरू किया। सुबह 10 बजे लोक निर्माण विभाग ने राजस्व विभाग के साथ यहां निशानदेही की। इस दौरान 33 वर्ग मीटर पर अवैध कब्जा निकला। पहले 16 वर्ग मीटर पर कब्जा बताया जा रहा था। निशानदेही के बाद करीब 12:30 बजे मुस्लिम वेलफेयर कम्युनिटी ने नगर निगम कार्यालय पहुंच अवैध निर्माण हटाने के लिए आयुक्त को पत्र सौंपा।

विज्ञापन


दोपहर बाद 3:00 बजे राजस्व और लोक निर्माण विभाग की मौजूदगी में मुस्लिम समुदाय ने अवैध निर्माण गिराने का काम शुरू किया। उधर, मामले में आयुक्त कोर्ट की ओर से गठित कमेटी ने भी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। इसके के आधार पर शुक्रवार को फिर से मामले की सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई के दौरान उन्हें मस्जिद का नक्शा और लोनिवि की एनओसी दिखाने के आदेश दिए थे। निगम के आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि मुस्लिम वेलफेयर कम्युनिटी के लोगों ने मस्जिद में हुए अवैध निर्माण हटाने को लेकर हामी भरी है। इस संबंध अंडरटेकिंग दी गई है।
विज्ञापन


2023 में किया था नक्शे को अप्लाई, एनओसी का नहीं था पता
मुस्लिम वेलफेयर कम्युनिटी के प्रधान रहीम अहमद और सदस्य इकबाल अली ने बताया कि लोनिवि की निशानदेही के बाद अवैध निर्माण को गिराया जा रहा है। सुबह लोनिवि के सहायक अभियंता और राजस्व विभाग ने हटाने को कहा था। मस्जिद अपनी मलकियत पांच बिस्वा जमीन पर बनी है। 33 वर्ग मीटर अवैध हिस्सा निकला है जिसे हटाया जा रहा है। अक्तूबर 2023 में नगर निगम में नक्शा अप्लाई किया था, लेकिन तब लोनिवि की एनओसी के बारे में किसी ने अवगत नहीं करवाया था। अब निगम कार्यालय में मस्जिद में अवैध निर्माण हटाने को लेकर पत्र दिया है। आपसी सौहार्द और भाईचारा बना रहे, इसलिए ही अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed