फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Martyr Sanjay Kumar immersed in the five elements, hundreds of people gave their last farewell with tearful ey

Kangra: आईटीबीपी जवान संजय कुमार पंचतत्व में विलीन, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Wed, 22 Jan 2025 01:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jan 2025 01:53 PM IST
सार

आईटीबीपी जवान संजय कुमार (44) का अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ (मट्ट) पढियारखर में किया गया। 

विज्ञापन
Martyr Sanjay Kumar immersed in the five elements, hundreds of people gave their last farewell with tearful ey
आईटीबीपी जवान संजय कुमार पंचतत्व में विलीन - फोटो : संवाद

विस्तार

आईटीबीपी जवान संजय कुमार (44) का अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ (मट्ट) पढियारखर में किया गया। बेटे ने बलिदानी की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने संजय कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की और मृतक जवान की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। विधायक ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और संकट की इस घड़ी में परिजनों को सहने के लिए भगवान से हिम्मत देने की प्रार्थना की।

विज्ञापन


 संजय कुमार आईटीबीपी की 90वीं बटालियन में कार्यरत थे और अरुणाचल प्रदेश में सेवारत थे। संजय कुमार पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और चंडीगढ़ में उपचाराधीन थे। संजय अपने पीछे धर्मपत्नी रजनी देवी, बेटे आर्यन, संचित तथा पिता शालीराम को छोड़ गए हैं। जवान की अंतिम यात्रा में तहसीलदार पालमपुर और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed