फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Martyr Akshay Kapoor: Wife gave bid adieu to husband in bridal attire, mother put garland of currency notes o

Martyr Akshay Kapoor: पत्नी ने दुल्हन के लिबास में दी बलिदानी पति को अंतिम विदाई, मां ने पहनाया नोटों का हार

Mon, 09 Dec 2024 02:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Dec 2024 02:15 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के समीपवर्ती ग्राम पंचायत बाघनी के जवान अक्षय कपूर सोमवार को पंचतत्व में विलीन हुए। 

विज्ञापन
Martyr Akshay Kapoor:  Wife gave bid adieu to husband in bridal attire, mother put garland of currency notes o
पत्नी ने दुल्हन के लिबास में बलिदानी पती को दी अंतिम विदाई - फोटो : संवाद

विस्तार

बाघनी के सैनिक अक्षय कपूर सोमवार को पंचत्व में विलीन हो गए। सोमवार सुबह पार्थिव देह घर पहुंचते ही हर किसी की आंख नम हो गई। मां सावित्री देवी ने बेटे की पार्थिव देह को नोटों का हार पहनाया। जवान की पत्नी रिया कपूर रोती-बिलखती बाहर आई तो पार्थिव देह को देखकर बेसुध हो गई। रिया ने दुल्हन के लिबास में पति को अंतिम विदाई दी। बहन अंतिम यात्रा में शामिल लोगों से अपने भाई को सेल्यूट करने और भारत माता व अक्षय अमर रहे नारों लगाने के लिए कहती रही।

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार सुबह करीब नौ बजे सेना की टुकड़ी योल से अक्षय की पार्थिव देह को लेकर उनके पैतृक निवास बाघनी पहुंची। सूचना मिलने के बाद ही सिद्धबाड़ी से लेकर बाघनी तक के लोग सड़क किनारे पहुंच गए थे। अक्षय की पार्थिव देह को लेकर जैसे ही सैन्य वाहन पहुंचा तो लोगों ने जवान की पार्थिव देह पर नम आंखों से फूल बरसाए और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए वाहन के साथ-साथ चले। पत्नी अपने पति के चेहरे को देख कर बार-बार उसे इस हालत में छोड़ने को लेकर सवाल करती रही।

जवान के पिता भी अपने बेटे की पार्थिव देह को देखकर बिलकुल टूट गए, जिन्हें रिश्तेदार संभालते हुए लाए। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ अक्षय की पार्थिव देह को मोक्षधाम तक ले जाया गया। इस दौरान डोगरा रेजिमेंट की टुकड़ी ने सलामी दी और सैन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक सुधीर शर्मा, पूर्व मेयर एवं पार्षद देवेंद्र जग्गी, पूर्व विधायक विशाल नैहरिया, एसडीएम धर्मशाला संजीव भोट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जवान को उनके बड़े भाई लक्की कपूर ने मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि अरुणाचल में डयूटी के दौरान अक्षय को चक्कर आया था। उनके साथी उपचार के सैनिक अस्पताल में ले गए थे। उपचार के दौरान अक्षय को हार्ट अटैक आया था, जिससे उनका निधन हो गया था। दो माह पूर्व ही अक्षय का विवाह हुआ था। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed