{"_id":"60dc6b877a09382759216b9b","slug":"married-woman-ran-away-after-mixing-poisonous-substances-in-the-family-s-food-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार के खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर भागी विवाहिता, सुबह पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार के खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर भागी विवाहिता, सुबह पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल
Wed, 30 Jun 2021 06:33 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नादौन (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, नादौन (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 30 Jun 2021 06:33 PM IST
सार
महिला रात को ही घर से गायब हो गई। आसपास के लोगों के सहयोग से बेसुध परिजनों को बुधवार सुबह अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस थाना नादौन के तहत एक विवाहिता पर उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों को खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर फरार होने को लेकर मामला दर्ज हुआ है। नगर पंचायत नादौन के साथ सटी बेला पंचायत के एक परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी बहू ने अपने बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को भोजन में कोई जहरीली वस्तु खिला दी। इससे पूरा परिवार रात भर बेसुध रहा। महिला रात को ही घर से गायब हो गई। आसपास के लोगों के सहयोग से बेसुध परिजनों को बुधवार सुबह अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
महिला के पति संजीव कुमार ने कहा कि घर में वृद्ध मां, तीन बेटे और एक बेटी रहते हैं। विवाह के करीब छह वर्ष तक उनकी पत्नी साथ रही। डेढ़ वर्ष पूर्व महिला अपने दो बच्चों को उनके पास छोड़कर कहीं चली गई। संजीव के अनुसार करीब एक सप्ताह पूर्व ही महिला लौटी थी। वह उसके परिवार के साथ रहने लगी। मंगलवार शाम को उनकी पत्नी ने भोजन बनाकर सबको खिलाया। रात को करीब नौ बजे परिवार के सभी सदस्य सोने लगे तो उन्हें चक्कर आने लगे।
विज्ञापन
इसके बाद धीरे-धीरे सभी बेसुध हो गए। बुधवार तड़के सबसे पहले उनकी बहन को होश आया। उसने परिजनों को उठाना चाहा तो कोई नहीं उठ पा रहा था। उसकी 8 वर्षीय बेटी व छह वर्ष का बेटा भी बेसुध पड़े थे। जैसे-तैसे सुबह जब उनकी तबीयत कुछ ठीक हुई तो आसपास के लोगों की मदद से उन्हें नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। यहां परिजनों को उल्टियां आने लगीं। उसके बाद अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान लिए। परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला परिवार को जान से मारने के इरादे से ही घर लौटी थी। थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि पीड़ितों के बयान लेकर मामले की आगे छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन