{"_id":"67b4a3946f7b7cf67406c428","slug":"market-will-be-closed-if-illegal-construction-of-mosque-is-not-demolished-shimla-news-c-19-sml1001-488797-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मस्जिद का अवैध निर्माण न \nगिराया तो होगा बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मस्जिद का अवैध निर्माण न गिराया तो होगा बाजार बंद
विज्ञापन
सिविल सोसायटी और देवभूमि संघर्ष की धमकी
15 दिन के भीतर अवैध निर्माण गिराने का दिया अल्टीमेटम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण को गिराने में हो रही देरी पर सिविल सोसायटी संजौली और देवभूमि संघर्ष समिति भड़क गई है। उन्होंने नगर निगम से 15 दिन के भीतर कार्रवाई करने की मांग की है। ऐसा न करने पर संजौली बाजार बंद करने की चेतावनी दे दी है।
साथ ही फिर से शहर में उग्र आंदोलन चलाने की भी बात कही है। सोसायटी और समिति के सदस्य मंगलवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे और आयुक्त भूपेंद्र अत्री को इस बारे में अपना लिखित ज्ञापन सौंपा। सोसायटी सदस्य एवं स्थानीय निवासी विजय शर्मा ने कहा कि आयुक्त कोर्ट ने पिछले साल अक्तूबर में संजौली मस्जिद में हुए अवैध निर्माण को गिराने का आदेश दिया था। दो महीने के भीतर यह अवैध निर्माण गिराया जाना था लेकिन चार महीने बाद भी मौके पर सिर्फ 10 से 15 फीसदी निर्माण ही तोड़ा गया है। कहा कि निगम ने आदेश दिया था कि तय समय में यदि अवैध निर्माण नहीं गिराया तो निगम खुद इसे हटा देगा। इसका खर्चा मस्जिद कमेटी से वसूला जाएगा। लेकिन अब निगम प्रशासन ढुलमुल रवैया अपना रहा है। लगता है कि निगम सनातन समाज और स्थानीय लोगों के सब्र की परीक्षा ले रहा है लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा।
नहीं लागू हुई तहबाजारी नीति
समिति ने नगर निगम की तहबाजारी नीति पर सवाल उठाए। कहा कि नगर निगम ने नई नीति बनाकर दावा किया था कि तहबाजारी अब बिना अनुमति नहीं बैठ सकेंगे। सभी का सत्यापन और पंजीकरण होगा लेकिन अभी तक संजौली क्षेत्र में नगर निगम की यह नीति लागू नहीं हुई है।