{"_id":"5d88f0ee8ebc3e012d67fdd7","slug":"market-shimla-news-sml308534067","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडिंग-अनलोडिंग के लिए जगह को लेकर कारोबारी खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडिंग-अनलोडिंग के लिए जगह को लेकर कारोबारी खफा
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। चार जिलों के व्यापारिक केंद्र रामपुर बाजार में इन दिनों सामान की लोडिंग और अनलोडिंग को लेकर व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने तीन प्वाइंट इसके लिए निर्धारित कर रखे हैं, लेकिन इन दिनों एक प्वाइंट बंद होने के कारण व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों के अनुसार आने वाला समय त्यौहार और मेलों का है, ऐसे में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। मौजूदा समय में रामपुर बाजार में 300 पंजीकृत और लगभग 200 अपंजीकृत व्यापारी कारोबार कर रहे हैं।
स्थानीय प्रशासन ने व्यापारियों की सुविधा के लिए चौधरी अड्डे के पास दो प्वांइट और एक मिनी सचिवालय के पास प्वाइंट सामान की लोडिंग और अनलोडिंग के लिए तय कर रखा है। लेकिन इन दिनों चौधरी बस अड्डे के पास एक प्वांइट को बंद करके वहां पर अग्निशमन विभाग ने अपना वाहन खड़ा कर दिया है। ऐसे में कारोबारियों को दिक्कतें पेश आ रही हैं।
वहीं व्यापारी इस समस्या को लेकर व्यापारमंडल रामपुर अध्यक्ष हरीश गुप्ता की अध्यक्षता में रामपुर एसडीएम नरेंद्र चौहान से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि इन दिनों प्रदेश के बाहरी राज्यों से आ रहे सामान को उतारने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले सप्ताह से त्यौहारों का सीजन और नवंबर माह में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आयोजन होगा। इन दिनों करीब सारे बाजार के व्यापारियों का सामान प्रदेश के बाहरी राज्यों से बेचने के लिए लाया जाता है। सामान उतारने के लिए तीन प्वाइंट भी पहले से कम है, लेकिन व्यापारी वर्ग प्रशासन के साथ सहयोग कर व्यवस्था को सुचारु करने में सहयोग कर रहा है। अब चौधरी अड्डे में ट्रकों से सामान उतारने के दो प्वाइंट आने वाले दिनों में व्यापारियों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
विज्ञापन
इसके अलावा व्यापार मंडल ने त्यौहारों के सीजन में शहर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध रूप से सजाई जाने वाली दुकानों पर भी समय पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। इस मौके पर व्यापार मंडल के सदस्य सुशील कुमार, नवीन शर्मा, पवन गुप्ता विजय गुप्ता, रमेश, मनोज, चमन, दीपक बंसल, संजय बंसल, किशोरी नवनीत अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
वहीं एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान के अनुसार लोडिंग और अनलोडिंग के लिए तय तीसरे प्वाइंट को लेकर पुलिस प्रशासन और नगर परिषद के साथ संयुक्त बैठक में चर्चा की जाएगी। बैठक में अग्रिशमन की गाड़ी को रखने के लिए सही जगह का चयन भी किया जाएगा।
वहीं रामपुर अग्निशमन विभाग के अधिकारी केशव नेगी ने बताया कि जहां प्वाइंट दिया है वहां पर शौचालय बनाया है। वहीं स्टेशन से दूर जाना मुश्किल है। पहले अग्निशमन विभाग कार्यालय के सामने गाड़ी रखा जाता था लेकिन प्रशासन ने वहां पर ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए उसे वहां पर हटवा दिया था।