{"_id":"5835a6aa4f1c1b282413beab","slug":"many-people-join-bjp-in-virbhadra-singh-vidhansabha-constituency","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के विधानसभा क्षेत्र में सेंधमारी, कई लोग भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के विधानसभा क्षेत्र में सेंधमारी, कई लोग भाजपा में शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 24 Nov 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र में सेंधमारी की है। शिमला ग्रामीण क्षेत्र के हाल ही में सेवानिवृत्त हुए अधिकारी और कर्मचारियों ने विधिवत रूप से बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समक्ष भाजपा सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
सदस्यता ग्रहण करने वालों में बलदेव राज शर्मा रिटायर्ड अधीक्षण अभियंता आईपीएच, प्रताप सिंह ठाकुर रिटायर्ड वन अधिकारी, संत राम ठाकुर स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी, मनीष कुमार पूर्व सैनिक और भीम सेन शामिल है।
विज्ञापन
धूमल ने कहा कि संगठन में शामिल इन लोगों को पूरा मान सम्मान मिलेगा। लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे है। लोगों को भाजपा में शामिल होने से इस बात का भी संकेत है की देश में भाजपा के पक्ष में जो लहर चल रही है। हिमाचल प्रदेश में इसका असर दिख रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में ईश्वर रोहाल, वीना ठाकुर, मोहन सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री प्रमोद ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, आशा कश्यप, शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष रणदीप कंवर, दलीप कंवर, इंद्र पाल ठाकुर, प्यार सिंह कंवर, सुदीप महाजन, बलदेव राज ठाकुर, त्रिलोक सिंह वर्मा, रोशन वर्मा, नरेश राय, भाजयुमो जिला अध्यक्ष पारुल शर्मा, रमेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।