फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mannat get black belt in judo karate

बेटी तुझे सलाम, 8 साल की उम्र में ही देश में कमा लिया नाम

Fri, 15 Jan 2016 01:39 PM IST
Updated Fri, 15 Jan 2016 01:39 PM IST
विज्ञापन
Mannat get black belt in judo karate

कहते हैं कि अगर दिल में कुछ कर गुजरने की ख्वाहिश हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। इसी की मिसाल दी है हिमाचल के चंबा जिले के जुलाहकड़ी मोहल्ला की आठ साल की मन्नत बयाल ने। माता-पिता की प्रेरणा से तीन साल पहले जूडो कराटे का प्रशिक्षण शुरू करने वाली मन्नत की मेहनत रंग लाई है।

विज्ञापन


महज आठ साल की आयु में मन्नत को ब्लैक बेल्ट की उपाधि से नवाजा गया। हाल ही में कांगड़ा में आयोजित कैंप के दौरान मन्नत को ब्लैक बेल्ट की उपाधि मिली। मन्नत की इस सफलता से उसके परिजन और चंबा जिला गौरवान्वित है।
विज्ञापन


इतनी छोटी आयु में ऐसा मुकाम हासिल कर चंबा का नाम आगे बढ़ाया है। राइजिंग स्टार स्कूल चंबा में तीसरी कक्षा में पढ़ रही ब्लैक बेल्ट मन्नत बयाल के अनुसार तीन साल पूर्व दिल्ली में एक लड़की के साथ बहुत बुरा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे भारत में सबसे कम आयु की ब्लैक बेल्ट बनी मन्‍नत

Mannat get black belt in judo karate

तब से उसके माता-पिता उसकी काफी चिंता करने लगे। उन्होंने उसी समय मन्नत को जूडो कराटे सीखने की प्रेरणा दी। मन्नत के प्रशिक्षक धीरज के अनुसार, मन्नत ने ब्लैक बेल्ट का टेस्ट पास किया। चंबा की यह लड़की पूरे भारत में सबसे कम आयु की ब्लैक बेल्ट बनी है। आज के परिवेश में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। इसलिए लड़कियों को विशेषकर इस कला में निपुण करने का कार्य वह कर रहे हैं। युवकों को भी इस कला से जोड़ा जा रहा है।

चंबा में जूडो कराटे का प्रशिक्षण ले रही एक अन्य युवती नीलम के अनुसार, वह पिछले 10 साल से इस कला से जुड़ी हैं और कई अवार्ड ले चुकी हैं। उनके अनुसार वह सबको संदेश देना चाहती हैं कि लड़कियां काफी मजबूत हैं। नीलम भी मन्नत के जज्बे को सराहती हैं। मन्नत के दादा दर्शन सिंह ब्याल के अनुसार, उन्हें काफी खुशी है कि उनकी पोती ने ब्लैक बेल्ट हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed