{"_id":"650edd76af9025798b0901f5","slug":"manimahesh-yatra-nearly-two-lakh-devotees-took-a-dip-of-faith-in-daljhel-50-thousand-did-the-journey-without-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manimahesh Yatra: डलझील में पौने दो लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, 50 हजार ने बिना पंजीकरण पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manimahesh Yatra: डलझील में पौने दो लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, 50 हजार ने बिना पंजीकरण पहुंचे
Sat, 23 Sep 2023 06:13 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 23 Sep 2023 06:13 PM IST
सार
पौने दो लाख श्रद्धालुओं ने मणिमहेश यात्रा कर पवित्र डल झील में स्नान किया। एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर मणिमहेश यात्रा पर गए।
विज्ञापन
मणिमहेश डलझील
- फोटो : संवाद
विस्तार
इस बार करीब पौने दो लाख श्रद्धालुओं ने मणिमहेश यात्रा कर पवित्र डल झील में स्नान किया। एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर मणिमहेश यात्रा पर गए। 60 हजार ज्यादा श्रद्धालु ऐसे थे, जिन्होंने अधिकारिक यात्रा शुरू होने से पहले ही डल झील में जाकर स्नान किया और कैलाश पर्वत के दर्शन किए। इस बार श्रद्धालुओं ने बिना किसी परेशानी के मणिमहेश यात्रा की। बारिश के बीच भरमौर प्रशासन ने दो बार अस्थायी तौर पर यात्रा को रोका लेकिन मौसम साफ होते ही उसी या अगले दिन यात्रा को सुचारू कर दिया।
विज्ञापन
प्रदेश में पिछले दिनों बरसात से मची तबाही के कारण इस बार मणिमहेश यात्रा में कम श्रद्धालुओं के पहुंचने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि इसका यात्रा पर खास प्रभाव नहीं पड़ा। मणिहमेश यात्रा के दौरान सुबह से रात तक चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छोटे शाही स्नान के दौरान 20,000 श्रद्धालुओं ने डल झील में आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन
राधाष्टमी पर 70,000 शिवभक्तों ने डलझील में शाही स्नान किया। अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर प्रशासन ने हरसंभव प्रयास किए। यात्रा के दौरान करीब पौने दो लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र डलझील में डुबकी लगाने सहित कैलाश पर्वत के दर्शन किए।
विज्ञापन