फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manimahesh Yatra heli taxi fare hiked by Rs 4,498

Manimahesh Yatra: महंगाई की मार, मणिमहेश का हेली टैक्सी का किराया 4,498 रुपये बढ़ाया

Tue, 26 Jul 2022 08:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Jul 2022 08:41 PM IST
सार

पहले दोनों तरफ का किराया 2,900 रुपये निर्धारित था। इसमें 4,498 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 2019 की तुलना में इस बार हेली टैक्सी के किराये में बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन
Manimahesh Yatra heli taxi fare hiked by Rs 4,498
पवित्र मणिमहेश की डल झील(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पवित्र मणिमहेश यात्रा हेली टैक्सी के जरिये करने वाले शिव भक्तों को 7,398 रुपये खर्च करने पडे़ंगे। यह किराया दोनों तरफ का रहेगा। एक तरफ का किराया 3,699 रुपये निर्धारित किया गया है। पहले दोनों तरफ का किराया 2,900 रुपये निर्धारित था। इसमें 4,498 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 2019 की तुलना में इस बार हेली टैक्सी के किराये में बढ़ोतरी हुई है। इसकी वजह कंपनी प्रबंधन तेल महंगा होना और अन्य खर्चे बता रहे हैं। बीते सोमवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के कार्यालय में मणिमहेश यात्रा को लेकर हेली टैक्सी के लिए निविदाएं खोली गईं। इसमें हिमालयन हेली सर्विस और थांबे एविएशन सर्विस कंपनी को हेली टैक्सी सेवा की मंजूरी प्रदान की गई। पवित्र मणिमहेश यात्रा 19 अगस्त से 2 सितंबर तक चलेगी।

विज्ञापन


12 अगस्त से हेली टैक्सी सेवा मिलेगी। मणिमहेश न्यास के सचिव एवं उपमंडल अधिकारी असीम सूद ने बताया कि दोनों कंपनियों को तीन हेली टैक्सी उड़ाने की अनुमति दी गई है। साथ ही यह उड़ानें भरमौर हेलीपैड से गौरीकुंड के लिए होंगी। यह अनुमति मणिमहेश यात्रा शुरू होने से करीब एक सप्ताह पहले और यात्रा के समापन तक रहेगी। बीते करीब दो दशक पहले मणिमहेश के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू हुई थी। तब दोनों तरफ का किराया 9000 के करीब था। 2017 में दोनों तरफ का किराया घटाकर 2900 रुपये किया गया। उस दौरान सबसे अधिक संख्या में शिव भक्तों ने हेली टैक्सी सेवा का लाभ उठाया था। उसके बाद साल दर साल इस किराये में बढ़ोतरी हो रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed