{"_id":"66c81891bef18d25ba073b66","slug":"manimahesh-yatra-2024-a-devotee-from-delhi-who-went-on-manimahesh-yatra-died-2024-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Manimahesh Yatra 2024: मणिमहेश यात्रा पर गए दिल्ली के श्रद्धालु की मौत, गौरीकुंड के पास अचानक बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manimahesh Yatra 2024: मणिमहेश यात्रा पर गए दिल्ली के श्रद्धालु की मौत, गौरीकुंड के पास अचानक बिगड़ी तबीयत
Fri, 23 Aug 2024 10:37 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 23 Aug 2024 10:37 AM IST
सार
मणिमहेश यात्रा पर गए दिल्ली के एक श्रद्धालु की गौरीकुंड के पास अचानक तबीयत खराब हो गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मणिमहेश यात्रा पर गए दिल्ली के एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। 74 साल के बिक्रम मल्होत्रा निवासी तिलक नगर पश्चिम दिल्ली अपने मित्र के साथ मणिमहेश यात्रा पर निकले थे। गौरीकुंड के पास अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, जिससे उनकी मौत हो गई। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी चंबा कुलवीर सिंह राणा ने बताया कि पर्वतारोहण और एसडीआरएफ के जवान मृतक के शव को गौरीकुंड से भरमौर ला रहे हैं। परिजनों को इसके बारे में सूचना दे दी है। सिविल अस्पताल पहुंचने के बाद जरूरी कागजी कार्यवाही करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि पवित्र मणिमेहश के जन्माष्टमी स्नान के लिए भरमौर में श्रद्धालुओं की संख्या दिनप्रतिदिन बढ़ रही है। 26 अगस्त की सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर जन्माष्टमी का छोटा शाही स्नान होगा। हजारों लोग इस मौके पर डलझील में डुबकी लगाएंगे। प्रदेश के पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर से भद्रवाह के भक्त देव चिह्नों सहित भरमौर पहुंचना शुरू हो गए हैं। इससे भरमौर नगरी शिवमय हो गई है। शाम को यही रुकने के बाद अगले दिन भरमाणी माता के दर्शन करने के बाद मणिमहेश के लिए कूच करेंगे। यात्रा की व्यवस्था देखने के लिए अलग-अलग पड़ावों पर प्रशासन की टीम पहुंचकर अपने-अपने मोर्चे पर डट गई है। जानकारी के अनुसार 26 अगस्त की सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर छोटा शाही स्नान का मुहूर्त शुरू होगा जो अगले दिन रात 2 बजकर 20 मिनट तक चलेगा। इसी दिन से अधिकारिक तौर पर पवित्र मणिमेहश यात्रा का आगाज भी हो जाएगा।
विज्ञापन
पंद्रह दिन चलने वाली यात्रा के लिए प्रशासन पूरा इंतजाम करता है जबकि सामान्य दिनों में श्रद्धालु अपने ही रिस्क पर यात्रा करते हैं। भरमौर प्रशासन ने यात्रा को 12 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रशासन ने अधिकारियों-कर्मचारियों को जिम्मेदारी तय कर रखी है। इसी बीच समाजसेवी संस्थाएं भी स्वास्थ्य, बिजली, खाने-पीने आदि में सहयोग करती हैं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुलवीर सिंह राणा ने बताया कि 22 अगस्त को सभी सेक्टरों पर तैनात स्टाफ पहुंच चुका है।
विज्ञापन