फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mani Mahesh Yatra: Registration fee will be Rs 20 at the entry gates, centers will be set up from August 9

मणिमहेश यात्रा: प्रवेश द्वारों पर 20 रुपये लगेगा पंजीकरण शुल्क, 9 अगस्त से स्थापित होंगे केंद्र

Fri, 08 Aug 2025 12:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Aug 2025 12:30 PM IST
सार

 पंजीकरण केंद्र 9 अगस्त से स्थापित करवाए जाएंगे। यात्रा पर एक बार पंजीकरण होने के बाद श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान कहीं पर भी पंजीकरण फीस वसूली नहीं जाएगी। 

विज्ञापन
Mani Mahesh Yatra: Registration fee will be Rs 20 at the entry gates, centers will be set up from August 9
पवित्र मणिमहेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिमहेश यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, मुंबई, हरियाणा समेत बाहरी राज्यों या प्रदेश से आने वाले शिवभक्तों को अब जिला चंबा की सीमाओं लंगेरा, लाहडू और तुन्नूहट्टी स्थित पंजीकरण केंद्रों में 20 रुपये चुकता कर पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण केंद्र 9 अगस्त से स्थापित करवाए जाएंगे। यात्रा पर एक बार पंजीकरण होने के बाद श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान कहीं पर भी पंजीकरण फीस वसूली नहीं जाएगी। बशर्ते, श्रद्धालुओं को पंजीकरण संबंधी रसीद की हार्ड प्रति या फोटो मोबाइल पर रखनी होगी। इसे दिखाने के बाद उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। भरमौर परिक्षेत्र के दायरे में स्थापित पंजीकरण केंद्रों पर भीड़ कम करने के लिए जिला प्रशासन ने यह पहल की है।

विज्ञापन


मणिमहेश यात्रा में हर साल देश के कोने-कोने से हजारों शिवभक्त पवित्र डल में डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं। शिव भक्त पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह, डोडा से वाया लंगेरा से सलूणी-चंबा होते हुए भरमौर को अकेले या जत्थों में कूच करते हैं। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मुंबई, दिल्ली, हरियाणा समेत हिमाचल के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु वाया लाहडू, तुन्नूहट्टी से चंबा होकर भरमौर रवाना होते हैं। शिवभक्तों को रियायत देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जिला के प्रवेश द्वारों में पंजीकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा 10 और 11 अगस्त को उपायुक्त चंबा स्वयं भी भरमौर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए रवाना होंगे।उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि जिला के प्रवेशद्वारों पर पहली बार प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए पंजीकरण केंद्र स्थापित होंगे। यहां पर पंजीकरण शुल्क अदा करने पर रसीद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed