फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi Shivratri Festival: badi jaleb will come out from Madharai Temple to Paddal Maidan

मंडी शिवरात्रि महोत्सव: माधोराय मंदिर से पड्डल मैदान तक निकलेगी बड़ी जलेब

Fri, 17 Feb 2023 09:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Feb 2023 09:51 PM IST
सार

सेरी मंच पर छह सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। एक दशक बाद सेरी मंच पर हो रही सांस्कृतिक संध्याओं का 19 फरवरी को महाशिवरात्रि मेले के साथ आगाज होगा। पहले दिन स्टार कलाकार साबरी ब्रदर होंगे।

विज्ञापन
Mandi Shivratri Festival: badi jaleb will come out from Madharai Temple to Paddal Maidan
मंडी शिवरात्री महोत्सव के लिए पहुंचे देवी-देवता। - फोटो : संवाद

विस्तार

 बड़ी जलेब 19 फरवरी को माधोराय मंदिर से पड्डल मैदान तक निकाली जाएगी, जहां सीएम संबोधित करेंगे। 23 फरवरी को बाबा भूतनाथ की जलेब भी निकाली जा रही है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है। जलेब विक्टोरिया ब्रिज से ब्यास नदी होती हुई चौहाटा भूतनाथ मंदिर तक आएगी और फिर इसी रास्ते वापस होगी। इसमें साधु संतों सहित शहरवासी और शिवभक्त शामिल होंगे। उधर, सात दिन तक सेरी मंच पर विभिन्न प्रकार की खेलें और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें विभिन्न सांस्कृतिक दल, महिला मंडल, युवक मंडल, स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से अपनी प्रतिभा दिखाई जाएगी। इस मौके पर डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने सभी को शिवरात्रि महोत्सव की शुभकामनाएं दीं और सभी से इस महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया

विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्याएं
सेरी मंच पर छह सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। एक दशक बाद सेरी मंच पर हो रही सांस्कृतिक संध्याओं का 19 फरवरी को महाशिवरात्रि मेले के साथ आगाज होगा। पहले दिन स्टार कलाकार साबरी ब्रदर होंगे। पार्श्व गायक कुमार साहिल, सैंड आर्ट और सुखाश्रय अब सपने पूरे का मंचन होगा। 20 फरवरी को हिमाचली नाइट होगी। इसमें नमन बैंड, गायिका गीता भारद्वाज और कुलदीप शर्मा रंग जमाएंगे। 21 फरवरी की शाम शहीदों को समर्पित होगी। सारेगामापा लिटिल चैंप पायल ठाकुर, ममता भारद्वाज और अभिजीत रियलटी शो फेम अभिजीत परफारमेंस देंगे। 22 फरवरी को अरिन और अर्षप्रीत की जोड़ी रंग जमाएगी। गोपाल शर्मा भी मनोरंजन का तड़का लगाएंगे। स्टार कलाकार पार्श्व गायक शबाब साबरी होंगे। 23 फरवरी को वाॅयस ऑफ इंडिया फेम रमेश ठाकुर के अलावा विनीत सिंह परफॉर्म करेंगे। स्टार कलाकार पंजाबी सिंगर अशोक मस्ती रहेंगे। 24 फरवरी को अंतिम सांस्कृतिक संध्या में विक्की चौहान रंग जमाएंगे। वॉयस ऑफ पंजाब के विनर दीपेश राही और अभिज्ञ बैंड भी परफॉर्म करेंगे।
विज्ञापन


सीएम सुक्खू करेंगे मंडी महाशिवरात्रि का आगाज
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव 19 फरवरी को माधोराय की शाही जलेब के साथ शुरू होगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। वह राज देवता माधोराय और आराध्य देव भूतनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद शाही अंदाज में निकलने वाली माधोराय की शोभायात्रा में शामिल होंगे। इस देव समागम में जिला के 216 देवी-देवता अपने देवलुओं, कारदारों, गूरों और बजंतरियों को निमंत्रण दिया गया है। जलेब में चुनिंदा देवी देवता ही हाजिरी भरेंगे। सात दिन तक चलने वाले मेले का समापन 25 फरवरी को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed